कटनी। नगर निगम कटनी के कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान हुई अभद्रता और धमकियों के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
सोमवार को बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी।
क्या है मामला?
27 दिसंबर को नगर निगम की अतिक्रमण निरोधक टीम जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में शहर में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी।
इसी दौरान स्थानीय व्यक्ति श्याम सुंदर पाण्डेय ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर रास्ता रोका।
कर्मचारियों द्वारा वाहन हटाने का अनुरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और डंडा निकाल लिया।
साथ ही निगमायुक्त के खिलाफ भी अशोभनीय टिप्पणियां कीं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कर्मचारियों में व्यापक रोष फैल गया।
24 घंटे का अल्टीमेट
मकर्मचारी संगठनों ने पुलिस को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सभी कर्मचारी काम छोड़कर उग्र आंदोलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह घटना केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक अमले की गरिमा पर हमला है। कर्मचारियों ने कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की मांग की।
प्रशासन पर उठे सवालकर्मचारियों का कहना है कि यदि फील्ड ड्यूटी के दौरान इस तरह की दबंगई जारी रही तो नियमित कामकाज प्रभावित होगा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन कर्मचारी तब तक आंदोलन पर अड़े हैं जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता।
अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।
आमजन से अपील की गई है कि अपराधियों की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को…
अधिकारी आमजन से अपील कर रहे हैं कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत वन…
सड़क हादसों से जुड़ी ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए सभी वाहन चालकों से अपील…
कटनी शहर पर भी बाबा का विशेष कृपा-दृष्टि बनी रहे, शहर तरक्की करे, खुशहाली बढ़े…
यह पर्व भक्ति, एकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक बना रहा, जहां कटनीवासी भोलेनाथ की कृपा…
यह कार्रवाई समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जुआ जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से…
This website uses cookies.