कटनी सिटी.काम।बरगवां गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी डकैती मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद है।
इससे पहले हुए घटनाक्रम में रंगनाथ थाना के बरगवां में एक गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी के आफिस में कट्टे की नोंक पर आधा दर्जन युवकों ने डकैती डाली थी। गोल्ड लोन फाइनेंस डकैती मामले में देर शाम पुलिस को मिली सफलता,दो बाइक बरामद,दो आरोपी हिरासत में लिया है।
कटनी में फाइनेंस कंपनी के लाकर में रखा ग्राहकों का करोड़ों का सोना व नकदी ले उड़े थे। घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई थानों के प्रभारी व बल मौके पर पहुंच गया।घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई।देर शाम पुलिस को सफलता मिली और सतना जिले के अमदरा के पास दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और चोरी की गई बाइक व एक अन्य बाइक बरामद की गई है।देर शाम युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस उन्हें कटनी लेकर आई और उनसे पूछताछ की जा रही है।हालांकि पूरे मामले का अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।
मामले में जानकारी के अनुसार रंगनाथ नगर थाना के मुख्य मार्ग बरगवां में मणप्पुरम सोना ऋण कंपनी का कार्यालय है।शनिवार की सुबह रोजाना की तरह 9.30 बजे कार्यालय खुला और कर्मचारियों ने काम शुरू किया था।अचानक से चार युवक मास्क व हेलमेट लगाए कंपनी के कार्यालय में घुसे और अधिकारी,कर्मचारियों पर कट्टे तान दिए और शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी।इस दौरान दो युवक बाहर खड़े हुए थे।उस दौरान आफिस में एक महिला सहित 7 कर्मचारी मौजूद थे।कर्मचारियों ने मामले का विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्राहकों का सोना और नकदी लेकर कट्टे चमकाते हुए जबलपुर की ओर भाग निकले। जाते समय युवक एक कर्मचारी की बाइक भी साथ में ले गए थे। कर्मचारियों के अनुसार लाकर में ग्राहकों को लगभग 15 किलो सोना और तीन लाख रूपए नकद थे।युवकों के जाते ही कंपनी के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।जिसके बाद हड़कंप मच गया और रंगनाथनगर थाना प्रभारी, कोतवाली थाना,माधवनगर, एनकेजे थाना और कुठला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
This website uses cookies.