Categories: katni city news

Katni news : मित्रता में मांगी मदद फिर नहीं लौटाए रुपये, जारी हुआ वारंट

कटनी। मित्रता में ही मदद मांगते हुए दूसरे मित्र ने रुपये वापस नहीं किए। मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि 13 दिसंबर  के पूर्व या उसी दिन उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। मामले में माधव नगर के व्यवसायी बंटू रोहरा ने अपने मित्र अनिल पारवानी को व्यवसाय के लिए मित्रता में बीस लाख रूपये की मदद की थी। बंटू ने यह रुपये अनिल को 2 सितंबर 2023 को अपने घर पर ही बुलाकर दिए गए थे। इसके एवज में उनके मित्र बुरहानपुर निवासी अनिल परवानी ने बंटू रोहरा को एच डी एफ सी बैंक का शाखा अमरावती रोड बुरहानपुर का चेक नंबर 00020 दिया था। इसमें उसने नौ माह का समय मांगा था और चेक में 31 मई 24 की तारीख डाली गई थी। इसके बाद जब नियत समय अवधि निकल जाने बाद बंटू रोहरा द्वारा उक्त चेक एसबीआई शाखा एमएसएमई कटनी में लगाया तो बैंक ने उक्त खाता बंद होने का हवाला देते हुए बंटू रोहरा को चेक वापस कर दिया गया। इससे चेक बॉउंस हुआ।  इसके बाद बंटू रोहरा ने न्यायलय की शरण लेते हुए इससे अधिवक्ता माध्यम से अनिल परवानी की पत्नी मेहक परवानी को लीगल नोटिस जारी किया गया था। उक्त मामले को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी के द्वारा शिवम क्लॉथ स्टोर के पास माना कैंप सिंधी बस्ती तहसील व जिला बुरहानपुर निवासी 42 वर्षीय मेहक पारवानी पति अनिल पारवानी के खिलाफ धारा 138 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 

admin

Recent Posts

Katni news सजा काट रहे एक कैदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

कटनी जिला जेल में जक मामले में सजा काट रहे एक कैदी की दिल का…

11 hours ago

Katni news रविवार को रहेगी 5 घंटे की बिजली कटौती , अपने क्षेत्र की जानकारी देखें

अधिक जानकारी के लिए स्थानीय विद्युत कार्यालय या कंपनी की वेबसाइट/हेल्पलाइन से संपर्क करें।

15 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार, 14 मार्च 2026 को कटनी जिले के बरही (विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र) पहुंचे

बरहीवासियों का उत्साह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री की योजनाओं से क्षेत्र में नई उम्मीद जगी…

15 hours ago

This website uses cookies.