कटनी।इसके कारण यह बड़ी दुर्घटना हुई। घटना के कारण पूरे गांव में मातम का छाया है। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम संसारपुर में हादसा हो गया। यहां पर विद्युत का कार्य कर रहे ठेकेदार की लापरवाही के कारण कुछ महिलाएं 33 के व्ही लाइन के संपर्क में आ गई। हादसे में एक आदिवासी महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य करंट का झटका लगने से घायल हो गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस बिजली के करंट से 4 महिलाएं घायल हो गईं।इसमें से एक महिला की कटनी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। यह घटना बीती शाम हुई। बताया जाता है की संसारपुर निवासी 40 वर्षीय मुन्नी आदिवासी पति दशंक भूमिया खेत से रोपा लगाकर 50 वर्षीय आग़ानिया बाई भूमिया पति जौहर लाल भूमिया, 36 वर्षीय रमन बाई भूमिया पति राकेश भूमिया, 8 वर्षीय संध्या कुमारी पिता राकेश भूमिया एवं अन्य महिलाओं के साथ घर वापस लौट रही थी। इस दौरान महिलाएं 33 के व्ही लाइन के चल रहे काम के लिए फैली बिजली के तर की संपर्क में आ गई। करंट का झटका लगने के कारण सभी घायल हो गई। जिसमें से मुन्नी आदिवासी की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में निवार के समीप ही उसकी मौत हो गई।
कटनी, 19जनवरी 2026: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को…
यदि विरोध और बढ़ता है, तो भूमिपूजन कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। सभी की नजरें…
विशेष शिक्षक बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, जिससे…
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वार्ड भ्रमण और जनसंवाद की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी,…
NGT की अगली सुनवाई और जांच रिपोर्ट पर स्थिति स्पष्ट होगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ओवरब्रिज जैसी जगहों पर सतर्कता बरतें और…
This website uses cookies.