कटनी।लमतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री महालक्ष्मी इंडस्ट्री राइस मिल में आग लग गई।आग लगने की सूचना मिलते नगर निगम को मौके पर फायर ब्रिगेड रवाना हुआ। कलेक्टर श्री दिलीप यादव ने स्वयं पूरी स्थिति की पल-पल की जानकारी ली।आग की भयावहता को देखते हुए तीन फायर वाहनों को लगाया गया है । फायर निरीक्षक शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि अभी तक 3 फायर वाहनों द्वारा तीन राउंड पानी भरकर आग बुझाने के प्रयास किए जा चुके है। वर्तमान में आग नियंत्रण स्थिति में है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।आग पर तेजी से काबू पाया जा रहा है। नगर निगम के करीब 15 कर्मचारी आग नियंत्रण व्यवस्था में लगे हैं। प्राथमिक तौर पर फैक्ट्री के भीतर किसी भी व्यक्ति के फँसे होने की सूचना नहीं है। इससे जनहानि नहीं हुई है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.