Categories: katni city news

Katni news : मुरुम के अवैध उत्खनन से शासन को करोड़ो की रायल्टी के नुकसान की आशंका

जांच में मिला 16 सौ डंपर का नहीं मिला शासन को राजस्व अब सवाल ग्रेड सेपरेटर में निमार्ण में लगी कितनी मुरुम, शासन को पहुंचाया गया कितने के करोड़ के राजस्व को नुकसान, इस पर बात जरूरी , स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग की

कटनी। जिस स्थान से मुरुम का अवैध उत्खनन किया, अभी उस स्थान की जांच जिले के खनिज विभाग की टीम ने जांच नहीं की है। शासकीय भूमि पर एक स्थान पर एकत्रित 16 सौ डंपर का अवैध भंडारण पाया गया है जिस पर खनिज विभाग ने कार्रवाई की है।
यह काम कई वर्षों से क्षेत्र में जारी है। बीते दो माह से यहां पर जनपद सदस्य सहित ग्रामीणों द्वारा इस बात का विरोध किया जा रहा है। इसके बाद भी यह कहानी यहीं नहीं रुकी और बेधड़क बिना शासन को रॉयल्टी दिए प्रधान आरक्षक के पुत्र को आगे करके यह उत्खनन, परिवहन जारी रहा। इस बात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें प्रमुख सवाल यह हैं कि यह उत्खन किसकी सह पर किया जा रहा है। इसमें कितने लोग शामिल हैं। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। इसके साथ ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई की भी मांग की है।
जांच में यह पाया गया है कि इसका इस्तेमाल रेलवे की साइडिंग के लिए किया जा रहा था। इसमें भी सवाल है कि बिल पास करते समय अधिकारी इस बात की जांच क्यो नहीं करते हैं कि यह माल जो आ रहा है इसके लिए शासन के राजस्व चुकाया जा रहा है या नहीं इसकी जांच क्यों नहीं की गई। इसमें रेलवे और इरिकॉन के अधिकारियों की मिली भगत की जांच होनी चाहिए।
मुरम के इस अवैध परिवहन व अवैध भंडारण में रेलवे के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। एक दैनिक पत्र के मुताबिक रेलवे की इरकॉन व अंडरब्रिज निर्माण कर रही कंपनी एलएनटी ने बिना अनुमति भारी मात्रा में खनिज का भंडारण किया और फिर इसी खनिज का परिवहन करने का ठेका ठेकेदार को दे दिया। ठेकेदार ने भी नियमों को ताक पर रखकर ग्रामीणों के विरोध के बावजूद परिवहन किया।
रविवार को एनकेजे पुलिस व खनिज विभाग की टीम ने परड़िया के समीप झलवारा पुलिया के पास दबिश देकर करीब 1600 डंपर मुरम का अवैध भंडारण पकड़ा। दूसरी ओर इस मामले में बाकल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक केके शुक्ला को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस कर्मी को निलंबित कर मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। उल्लेखनीय है कि एनकेजे क्षेत्र के परड़िया में मुरम के अवैध भंडारण व परिवहन चल रहा था। अर्से से चल रहा है। कारोबार का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बीती रात सड़क पर धरना दिया तो प्रशासन सक्रिय हुआ।
सहायक खनिज अधिकारी ने भंडारण स्थल की जांच की तो वह शासकीय भूमि पाई गई। शासकीय भूमि पर बिना अनुमति खनिज का करीब 1600 डंपर भंडारण पाया गया। ठेकेदार परिवहन संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने भंडारण को जब्त कर लिया।विभाग व ठेकेदार ने नहीं ली अनुमति मुरम के अवैध परिवहन पर दो दिन पूर्व ही पड़रिया से दो डंपर जब्त किए गए थे। जांच में शासकीय भूमि पर पूर्व में खोदे गए करीब 1600 डंपर मुरम का भंडारण पाया गया है। मौके पर परिवहन कर रहा ठेकेदार न तो भंडारण से संबंधित दस्तावेज दिखा सका और न ही परिवहन की अनुमति।
To be continue…

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

13 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

13 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

13 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

2 days ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

2 days ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

2 days ago

This website uses cookies.