google1b86b3abb3c98565.html

Katni news जिला ब्राम्हण समाज की नवीन कार्यकारिणी घोषित: राजकुमार शर्मा बने अध्यक्ष

अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में ब्राम्हण समाज नई ऊंचाइयों को छूएगा

अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में ब्राम्हण समाज नई ऊंचाइयों को छूएगा

कटनी, 05 सितंबर 2025: जिला ब्राम्हण समाज की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता में की। इस अवसर पर महामंत्री सूर्यकांत गौतम ने बताया कि कार्यकारिणी में जिले भर के प्रबुद्ध ब्राम्हण समाजजनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि समाज के उत्थान और संगठन को और सशक्त किया जा सके।

कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी:

संरक्षक मंडल: अमरनाथ गौतम, सोमनाथ पांडे, विजेंद्र मिश्रा, संजय सत्येंद्र पाठक सहित अन्य वरिष्ठजन।

मार्गदर्शक मंडल: विश्वराम त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, रमाकांत पाठक सहित अन्य।

अध्यक्ष: राजकुमार शर्मा

महामंत्री: सूर्यकांत गौतम, जिनेन्द्र त्रिपाठी

उपाध्यक्ष: प्रेम प्रकाश दीक्षित, अश्वनी गौतम, सुनील उपाध्याय, अतुल तिवारी, अखिल पांडे सहित अन्य।

महिला जिलाध्यक्ष: डॉ. ऊषा पांडे

इसके अतिरिक्त, संगठन मंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, विधि सलाहकार, कार्ययोजना सदस्य, और कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों को शामिल किया गया है।

महामंत्री जिनेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यकारिणी समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने और सामाजिक, शैक्षणिक, और सांस्कृतिक क्षेत्रों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में ब्राम्हण समाज नई ऊंचाइयों को छूएगा।

You may have missed