Categories: katni city news

Katni News पीपी किट पहन कर नर्सिंग ऑफिसर्स ने किया प्रदर्शन

कटनी। जिला अस्पताल के बाहर नर्सिंग ऑफिसर्स ने पीपी किट पहन कर प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल के बाहर लगाए गए टेंट में नर्सिंग ऑफिसर्स ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है कि उनकी 10 सूत्रीय मांगें नहीं मानी गई इसलिए मजबूरन उन्हें काम बंद कर हड़ताल पर जाना पड़ा। स्टाफ नर्स द्वारा प्रति रात्रि आकस्मिक चिकित्सा भत्ता देने की मांग के साथ ही वेतन वृद्धि और पदोन्नति का भी लाभ देने मांग की है। इसके अलावा, अन्य राज्यों की तरह नर्सिंग ऑफिसर को ग्रेड-2 सहित नर्सिंग स्टूडेंट्स का स्टायपेंड 3000 से 8000 तक करने की मांग की गई है।
कोरोना के योगदान को भुलाया
इस दौरान कहा गया कि हमारा कोरोना काल में किया गया योगदान भुला दिया गया। यही कारण है कि उन्होंने पीपी किट पहन कर प्रदर्शन किया है। इस तरह जिला अस्पताल में जारी नर्सों की हड़ताल का आज पांचवां दिन रहा। इससे जिला अस्पताल में ऑपरेशन सहित अन्य सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे आम मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में करीब 163 नर्सिंग स्टॉफ कार्यरत है। इसके अलावा पूरे जिले में 2 सौ अधिक नर्स सेवाएं दे रही हैं। नर्सिंग हड़ताल से सीएससी और पीएससी भी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।नर्सिंग स्टॉफ की हड़ताल से संविदा एएनएम सहित प्राइवेट कॉलेजों में पढऩे वाली छात्राओं की सेवाएं जिला अस्पताल में ली गईं। इसके बाद भी जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ के हड़ताल पर रहने से कामकाज प्रभावित हुआ।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

5 minutes ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

8 minutes ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

15 minutes ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

22 minutes ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

26 minutes ago

This website uses cookies.