Categories: katni city news

Katni news अपैक्स अस्पताल की जांच शुरू

,इलाज में लापरवाही,आयुष्मान कार्ड का उपयोग और नगद रुपए लेने के आरोप जांच में शामिल


कटनी। मरीज की मौत के बाद अपैक्स हॉस्पिटल के खिलाफ मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी। सीएम एच ओ डॉक्टर राज सिंह ने बताया कि जांच के बिंदुओ में इलाज में लापरवाही,आयुष्मान कार्ड का उपयोग और नगद रुपए लेने के आरोपों को शामिल किया गया है। बरगवां मार्ग स्थित अपैक्स हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की जबलपुर में मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार रात करीब आठ बजे जमकर हंगामा किया था।
इस दौरान अस्पताल के सामने बड़ी संख्या में गड्ढा टोला भट्टा मोहल्ला के रहवासी पहुंच गए और अस्पताल प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए थे। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
इस घटना को कलेक्टर दिलीप यादव ने गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी ।टीम में sdm प्रदीप मिश्रा ,सीएमएचओ डॉक्टर राज सिंह एवं सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा शामिल है। सीएमएचओ डॉक्टर राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अपेक्स हॉस्पिटल में घटित मामले की जांच मृतक के परिजनों के आरोपों के अनुसार की गई है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी दी गई है। रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए है उनके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

admin

Recent Posts

निगम की सख्त कार्रवाई: इंदिरा आवास योजना के 12 अनधिकृत कब्जाधारियों को हटाया, शासकीय संपत्ति अतिक्रमण मुक्त

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सही मायनों में लागू करने की दिशा में एक सकारात्मक…

13 hours ago

कटनी टॉप-10 में: सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छठा स्थान, पुलिस-नगर निगम-पंचायत को भी ‘ए’ ग्रेड

आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जल्द से जल्द समाधान उपलब्ध कराने में…

13 hours ago

किराये के मकान में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

स्थानीय लोगों ने बताया कि सेजल शांत स्वभाव की लड़की थी और नियमित रूप से…

14 hours ago

राहुल गांधी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया एनएसयूआई ने जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर,

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

14 hours ago

This website uses cookies.