Categories: katni city news

*कटनी: नगर निगम परिसर में आउटसोर्स कर्मचारी ने किया आत्मदाह का प्रयास, समय रहते रोका गया*

संतोष ने अधिकारियों से न्याय दिलाने और उसे पुनः काम पर रखने की मांग की है। प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

*कटनी, 15 जून 2026*: नगर निगम परिसर में आयोजित जनकल्याण योजना शिविर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 8 साल से कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मचारी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।*रोजगार हटाने और वेतन रोकने का लगाया आरोप* घटना को अंजाम देने की कोशिश करने वाले कर्मचारी की पहचान संतोष करोसिया के रूप में हुई है। संतोष का आरोप है कि उसे बिना पूर्व सूचना और स्पष्ट कारण बताए नगर निगम के काम से हटा दिया गया है। उसका कहना है कि वह पिछले 8 साल से निगम में कार्यरत था और इसी वेतन से परिवार का भरण-पोषण चल रहा था।

संतोष ने यह भी बताया कि पिछले एक महीने की मजदूरी का भुगतान भी रोक लिया गया है। उसने आरोप लगाया कि पूरी जिम्मेदारी एक हवलदार पर डाल दी गई, जबकि उसे अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं मिला। भावुक होते हुए उसने कहा कि छोटे बच्चों की जिम्मेदारी इसी नौकरी पर टिकी थी और अचानक रोजगार चले जाने से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।*शिविर में मचा हड़कंप, अधिकारियों को दी गई जानकारी* घटना के बाद शिविर स्थल पर हड़कंप मच गया। मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों ने संतोष को समझाकर शांत कराया। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

संतोष ने अधिकारियों से न्याय दिलाने और उसे पुनः काम पर रखने की मांग की है। प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

रफ्तार बनी मौत का साया, तेवरी के पास पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप चालक के…

3 hours ago

कटनी : लमतरा ओवर ब्रिज के नीचे बस दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौत

NHAI और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सांसद व विधायक को शीघ्र समाधान का…

3 hours ago

*कटनी: डीएमएफ से हो रहे स्कूल मरम्मत कार्य, CEO हरसिमरनप्रीत कौर की सख्ती – “बरसात से पहले काम पूरा करो, क्वालिटी से समझौता नहीं”*

*बैठक में मौजूद रहे* ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की प्रभारी कार्यपालन यंत्री मेघा मौर्य, संबंधित जनपद…

3 hours ago

कटनी : एसडीएम छुट्टी पर, 5:30 बजे ही खाली हो रहा कार्यालय

विभागीय नियमों की अनदेखी?सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सख्त निर्देशों के बावजूद कटनी के एसडीएम…

3 hours ago

कटनी : नगरपालिका कर्मचारियों पर अराजक तत्वों का हमला, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

कलेक्टर और एसपी से अपेक्षा की जा रही है कि मामले को गंभीरता से लेते…

3 hours ago

This website uses cookies.