कटनी (09 जून 2026) — मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के तहत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में आमजन की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई की गई।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुई इस जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकांश शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश जारी किए।उपस्थित प्रमुख अधिकारीनगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसियाएसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदीडीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठकसभी अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए।
मुख्य शिकायतेंजनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रमुख शिकायतें निम्नलिखित रहीं:पारिवारिक विवादआपसी झगड़ेआर्थिक लेन-देन से संबंधित मामलेपुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायतेंभूमि एवं प्लॉट संबंधी धोखाधड़ीमहिला अपराध एवं सुरक्षा से जुड़ी समस्याएंकुछ साइबर अपराध संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर फरियादियों को साइबर सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करने और सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।जिन शिकायतों का संबंध अन्य विभागों से था, उन आवेदकों को संबंधित विभागों में संपर्क करने की सलाह दी गई।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच विश्वास का पुल मजबूत हो रहा है।
इससे ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों (मनरेगा आदि) पर गंभीर असर पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी…
“नागरिक संतुष्टि ही प्रशासनिक कार्यों की सफलता का प्रमुख आधार है। हमें निरंतर मॉनिटरिंग और…
बैठक के अंत में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की…
यह जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास…
सुरक्षित नागरिक” के संकल्प को साकार करने के लिए समन्वित और निरंतर प्रयास करने की…
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में अवैध रेत माफिया किसी भी सूरत…
This website uses cookies.