Categories: katni city news

Katni police transfer बदल गए शहरी ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारी

कटनी। जिले से कई थाना दूसरे जिले भेज दिए गए हैं। देर शाम जारी हुई पुलिस की तबादला सूची से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। कई वर्षों से जिले में जमे थाना प्रभारियों को जिले से बाहर भेजा गया है। जिले से जिन थाना प्रभारियों को बाहर भेजा गया है। उनमें कोतवाली टीआई अजय बहादुर सिंह को जबलपुर भेजा गया है। थाना प्रभारी माधवनगर विजय विश्वकर्मा  को जिला जबलपुर भेजा गया है। वहीं कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन को अनूपपुर जिला स्थानातरित किया गया है। महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को जिला उमरिया भेजा गया है। ग्रामीण क्षेत्र के थानों में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल को रीवा, बरही थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को जिला नर्मदापुरम, रीठी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय को जबलपुर भेजा गया है। स्लीमनाबाद थाना प्रभारी विपिन सिंह को भी जबलपुर जिले में पदस्थ किया गया है। बहोरीबंद थाना प्रभारी अर्चना जाट को बहोरीबंद से सागर जिला स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कार्यवाहक निरीक्षक सतीश तिवारी को कटनी से सिवनी, कार्यवाहक निरीक्षक अनीता कुड़ापे को जिला पन्ना, कार्यवाहक निरीक्षक रोहित डोंगरे को कटनी से सागर जिला भेजा गया है। निरीक्षक संजय दुबे को सतना भेजा गया है।  ये निरीक्षक आए कटनी जिला  अरविंद कुमार चौबे, रीना पांडे शर्मा, शबाना परवेज, अन्नी लाल सैयाम को जबलपुर से कटनी लाया गया है। राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को सतना से कटनी लाया गया है। वहीं अनूप सिंह ठाकुर को सागर से कटनी लाया गया है। अभिषेक चौबे को छतरपुर से कटनी लाया गया है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

14 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

14 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

14 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

2 days ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

2 days ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

2 days ago

This website uses cookies.