कटनी पुलिस की बड़ी सफलता: दहेज हत्या के ईनामी फरार आरोपी आशीष मालवीय को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया

पुलिस फरार अपराधियों की लगातार तलाश कर रही है।

कटनी। थाना एन.के.जे. क्षेत्र में नवविवाहिता महिला की दहेज हत्या मामले में 2000 रुपये के इनाम वाले फरार मुख्य आरोपी आशीष मालवीय को पुलिस ने जबलपुर से दबोच लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कटनी जेल भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (आई.पी.एस.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना एन.के.जे. की टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरणदिनांक 19 सितंबर 2025 को शासकीय अस्पताल कटनी में एक नवविवाहिता महिला को मृत अवस्था में लाया गया। मर्ग पंचनामा के बाद जांच में दहेज उत्पीड़न और हत्या के साक्ष्य मिले। थाना एन.के.जे. में अपराध संख्या दर्ज कर धारा 80(2), 85 बीएनएस तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 एवं 4 के तहत मामला दर्ज किया गया।मृतिका के पति आशीष मालवीय (पिता राजेंद्र मालवीय, निवासी मुगांबाई कॉलोनी, थाना एन.के.जे.) सितंबर 2025 से फरार चल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आरोपी पर 2000 रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस ने विशेष टीम गठित की, साइबर सेल की मदद ली और मुखबिरों का जाल बिछाया। दिनांक 29 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी जबलपुर में खजरी खिरिया बायपास के पास देखा गया। तत्काल टीम रवाना की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिकाइस सफल कार्यवाही में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या) श्री रत्नेश मिश्राउप निरीक्षक रुपेंद्र राजपूत (थाना प्रभारी एन.के.जे.)उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह (थाना प्रभारी रंगनाथनगर)सहायक उप निरीक्षक मनोज कुडापेप्र.आर. 278 आरिफ हुसैन, प्र.आर. 304 शैलेश दमोहिया, आर. 324 अर्पित पटेलसाइबर सेल टीम: आर. अजय शंकर साकेत, अमित श्रीपाल, शुभम गौतम, सत्येंद्र राजपूत एवं चंदनपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों में कोई भी आरोपी कानून से बच नहीं पाएगा।

पुलिस फरार अपराधियों की लगातार तलाश कर रही है।

admin

Recent Posts

कटनी में बस हादसा: लमतरा ओवरब्रिज के पास अचानक बंद हुई बस पलटी, 12 यात्री घायल

स्थानीय लोगों ने हादसे की जगह पर भीड़ लगाते हुए घायलों की मदद की। इस…

2 hours ago

कटनी में सनसनीखेज घटना: कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के शौचालय में मिली लावारिस नवजात बच्ची, ICU में भर्ती

यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। रेलवे और पुलिस विभाग बच्ची को सुरक्षित…

2 hours ago

कटनी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: 5 चोरी की वारदातों का खुलासा, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

अवैध गतिविधियों में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोहों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

1 day ago

माधवनगर रेलवे स्टेशन के पास देशी पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश…

1 day ago

This website uses cookies.