कटनी। मई में ही क्रेन के वायर टूटने से एक मालगाड़ी की बोगी काम कर रहे कर्मचारियों के ऊपर गिरने से बची थी। इसके बाद रविवार सुबह साढ़े 9 बजे भी इसी तरह का हादसा हो गया।
आरओएच एनकेजे में बोगियों के सुधार का कार्य किया जाता है। सुधार के लिए क्रेन के माध्यम से मालगाड़ी की बोगियों को उठाया जाता है। इसी दौरान क्रेन का वायर टूट गया और यह हादसा हो गया। अच्छा था कि इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन यहां पर घटना के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हो गए और काम बंद कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि रेलवे किसी बड़़ी घटना का इंतजार कर रहा है। यही कारण है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। इसके बाद भी कोई ऐहितियातन उपाय नहीं किए जा रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद काम शुरू हो पाया।
हादसे के बाद रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे के शेड की वायर रोप की गुणवत्ता के ऊपर सवाल खड़े किए। कर्मचारियों का कहना है कि कार्य के दौरान आए दिन हादसे के आशंका बनी रहती है। कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कार्य करते है। घटना की सूचना के बाद आरओएच की डीएमई विजय कुमार सिंह पहुंचे। घटना की इंटरनल जांच के लिए कमेटी बनाई है। आज हुई घटना के बारे में वह सभी जानकारी रेलवे प्रबंधन को सौंपेंगे। इसके बाद इस तरह की घटनाएं न हों इसके लिए ऐहितायतन उपाय किए जाएंगे। इसके बाद कर्मचारियों ने काम शुरू किया।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
This website uses cookies.