कटनी: राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों का वेतन रोका, निगमायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

कटनी, 3 सितंबर 2025 – नगर निगम आयुक्त श्री नीलेश दुबे ने बुधवार को आयोजित राजस्व वसूली समीक्षा बैठक में बकाया वसूली कार्य में रुचि न दिखाने वाले तीन राजस्व कर्मचारियों के अगस्त माह के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बैठक में निगमायुक्त ने वसूली दल को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बकाया वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

बैठक में राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक, मुकेश राजपूत, प्रकाश पांडे, लवकुश तिवारी सहित राजस्व और जल प्रदाय विभाग के वसूली दल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

दैनिक वसूली लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश

निगमायुक्त श्री दुबे ने वसूली दल को दैनिक वसूली का लक्ष्य निर्धारित करने और बकायादारों से नियमित संपर्क स्थापित कर बकाया राशि निगम कोष में जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर शासन से प्राप्त अनुदान प्रभावित हो सकता है, जिससे कर्मचारियों के वेतन आहरण में कठिनाई हो सकती है। निगमायुक्त ने वसूली दल को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की सलाह दी।

लोक अदालत की तैयारियों पर जोर

बैठक में 13 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने पिछली लोक अदालत में कम वसूली पर असंतोष जताते हुए शेष बचे दिनों में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वसूली दल को बकाया करदाताओं को शत-प्रतिशत बिल वितरित करने, दूरभाष और मैसेज के माध्यम से लोक अदालत की तिथि, बकाया राशि और जमा करने पर मिलने वाली छूट की जानकारी देने के साथ-साथ करदाताओं को बकाया राशि जमा करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी कर्मचारियों को इस दायित्व को गंभीरता से लेना होगा।

admin

Recent Posts

सावधान ! चोरों की नजर आपके सिलेंडर पर है सिलेंडर चोरी के जिले में कई मामले

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की जा रही है।

3 hours ago

शहर-कस्बों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

यह पर्व न केवल मां की आराधना का माध्यम है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत…

3 hours ago

कटनी में सड़क हादसा: डिप्टी कलेक्टर की बुलेरो ने अधिवक्ता की बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा लापरवाही…

1 day ago

आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि कल से, मंदिरों में तैयारी शुरू

कटनीवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा…

1 day ago

This website uses cookies.