Categories: katni city news

Katni silondi news: सिलौंड़ी कॉलेज में नहीं इतिहास के प्राध्यापक


कटनी। जिले के विभिन्न कॉलेजों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षाएं शुरू होने को हैं लेकिन कई महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की कमी से आम नागरिक परेशान हो रहे हैं। इसके बाद भी मामले में समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
जिले के विभिन्न कॉलेज प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक न होने की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ताजा मामले में सिलौंड़ी कॉलेज में इतिहास के प्राध्यापक न होने से यहां पर पढ़ाई प्रभावित हो रही है।  यहां की एक मात्र इतिहास की प्रोफेसर मातृत्व अवकाश पर हैं विगत लंबे समय से अनुपस्थित होने के कारण यहां पर इतिहास के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने बताया कि यहां पर प्राध्यापक के अवकाश पर जाने पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों को परीक्षा की चिंता
सिलौंड़ी कॉलेज में करीब तीन सौ छात्र अध्ययन रत हैं। इनमें करीब 40 छात्र इतिहास विषय संबंधित हैं। छात्रों ने बताया कि यहां पर विगत लंबे समय से प्राध्यापक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में छात्र किस तरह इतिहास विषय की परीक्षा दें क्योंकि इतिहास की पेचीदिगियों को समझाने वाला कोई है ही नहीं हैं। इसलिए छात्रों को चिंता सता रही है कि किस तरह वह परीक्षा में शामिल होकर इस विषय की परीक्षा को दे पाएंगे। 

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

19 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

19 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

19 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.