Categories: katni city news

Katni sleemnabad news: दोस्त दोस्त न रहा , प्रेम संबंध व उधारी बने युवक की हत्या की वजह

चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल एक आरोपी हुआ फरार


कटनी।स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत घुघरी रोड तलैया के पास हुई अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्या के पीछे वजह उधारी व प्रेम संबंध बनें। मामले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल अन्य एक आरोपी की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
पुलिस ने बताया कि पत्नी के साथ संबंधों व उधारी न चुकाने के कारण कभी खास रहे मित्र ने ही अपने मित्र की जान ले ली। यह घटना क्रम पूरे योजना बद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। इसके बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया ताकि साक्ष्य ही समाप्त हो जाएं।
 मामले का विवरण देते हुए कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि मामले में 1 नवंबर को  घुघरी रोड तलैया के पाससंदीप यादव पिता महेंद्र प्रताप यादव (30) निवासी सलैया थाना असपुर देवसरा जाला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश शव मिला था। मृतक का शरीर जलने का प्रयास भी किया गया था। मामले में एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में एक दीपक यादव (27) निवासी इटेली थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर उप्र, अभिषेक यादव (25) साल निवासी घुघरी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी, आनंद यादव (24) निवासी बसावकपुर पोस्ट देवापार थाना मडय़िाहूं जिला जौनपुर उप्र को सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सत्येंद्र यादव (30) निवासी जौनपुर उप्र अभी फरार है।
 पुलिस ने बताया कि संदीप यादव पिता महेंद्र प्रताप यादव (30) निवासी सलैया थाना असपुर देवसरा जाला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। यह वर्तमान में जौनपुर में रहता था। यहां इसकी ऑटोपार्ट्स की दुकान थी इसमें यह गाड़ी सुधारने का काम करता था। इसी का शव तलैया के पास मिला था।
हत्या का कारण आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई। इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड दीपक यादव है। यह जौनपुर का रहने वाला है और मृतक संदीप यादव का खास दोस्त भी था। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी से विगत एक दो वर्षों से अवैध संबंध थे। संदीप यादव को यह बात पता चल गई थी। इसके साथ ही मृतक संदीप यादव अपनी पत्नी को प्रताडि़त करता था। इसके साथ ही आरोपी दीपक यादव ने मृतक संदीप यादव को दुकान खोलने के लिए पैसे उधार दिए थे जो वह नहीं चुका रहा था। इसके साथ ही अपनी पत्नी बच्चों का भी खाना खर्चा नहीं दे रहा था। पुलिस ने बताया कि दीपक यादव, संदीप यादव की पत्नी से प्रेम करता था। इसलिए उसे यह सब सहन नहीं हुआ और उसने यह बात अपने मित्र सत्येंद्र यादव को बताई और कुछ उपाय करने की योजना बनाई।  मामले में एसपी अभिजीत रंजन ने एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया को निर्देशित किया और एसडीओपी स्लीमनाबाद Ÿअखिलेश गौर के नेतृत्व में एक विवेचना टीम का गठन किया जाए।  इसमें थाना स्लीमनाबाद प्रभारी अखिलेश दहिया,  उमरिया पान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सिद्धार्थ राय व  बाकल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल यादव,बृजेंद्र उरमलिया के साथ साइबर सेल से प्रशांत कुमार को अलग अलग टीमों में शामिल किया गया था।  पुलिस ने बताया कि  थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत घुघरी निवासी अभिषेक यादव की पहचान संदिग्ध के रूप में हुई। इससे सघन पूछताछ की गई और आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया तथा मृतक व अन्य आरोपियों  की जानकारी दी और बताया कि मृतक व अन्य सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर व लखनऊ के रहने वाले हैं। इस आधार पर अज्ञात मृतक की पहचान करने और अन्य आरोपियों को पकडऩे के लिए  अलग-अलग गिरफ्तारी टीम रवाना की गई और आरोपियों को गिरफ्तार करके लाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी सत्येंद्र यादव एक आदतन आरोपी है जो चोरी व अवैध शस्त्रों के मामले में अन्य थाना क्षेत्र में पकड़ा गया है। इसकी अभी तलाश की जा रही है। आरोपी सत्येंद्र यादव और दीपक यादव ने मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए मृतक के मारने की योजना बनाई। धनतेरस के पूर्व स्लीमनाबाद क्षेत्र में आकर रैकी की थी और अभिषेक यादव के यहां रुके भी थे। इस योजना में दीपक यादव ने सत्येंद्र यादव को 100000 देने की बातचीत की। इसमें से 10 हजार वह एडवांस सत्येंद्र यादव को दे चुका था। आरोपी सत्येंद्र यादव का चचेरा भाई अभिषेक यादव घुघरी में रहता है और दीपक यादव का विगत कई वर्षों से यहां आना-जाना है। इस वजह से वह इस क्षेत्र से परिचित था। रैकी करने के बाद सत्येंद्र यादव ने अपने अन्य साथियों आनंद यादव, विधि एक नाबालिग व चचेरे भाई अभिषेक यादव को इस कार्य के लिए अपनी टीम में लालच देकर शामिल किया। घटनाक्रम करने का तरीका योजना के तहत रैकी करने के बाद आरोपी दीपक यादव व सत्येंद्र यादव वापस जौनपुर चले गए।
मैहर घूमने के बहाने लेकर आए
 दीवाली के दिन दिनांक 31 अक्टूबर को दीपक यादव ने संदीप यादव को मैहर घूमने के बहाने लाने की योजना बनाई।  आरोपी सत्येंद्र यादव ने आरोपी आनंद यादव को साथ लेकर उसकी गाड़ी बुलाई व अन्य साथी  नाबालिग बालक को बुलाया इस प्रकार मृतक व अन्य आरोपी आनंद यादव की गाड़ी में बैठकर स्लीमनाबाद पहुंचे। इस दौरान रास्ते में अलग-अलग शराब दुकानों से शराब खरीद कर आरोपियों ने मृतक को शराब पिलाना शुरू किया ताकि मृतक बेसुध रहे और स्वयं भी शराब का सेवन किया, जब आरोपी स्लीमनाबाद पहुंचे। तो यहां इन्होंने आरोपी अभिषेक यादव को स्लीमनाबाद बायपास के पास बुलाया और और आरोपी अभिषेक यादव से शराब की बोतल खरीदवा कर सभी ने पुन: शराब का सेवन किया। इसके बाद अभिषेक यादव अपनी दो पहिया वाहन से अन्य आरोपियों की कार के पीछे चलने लगा। निर्धारित स्थान चौधरी मोहल्ले के पास मरघटाई पहुंचे। यहां संदीप यादव को उतारा गया और उसको पकड़ कर घटनास्थल तक ले जाया गया। इस दौरान मृतक ने अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाई जा चुकी थी।  इसके कारण वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था, घटनास्थल पर पहुंचने पर मृतक को जैसे ही छोड़ा वह नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से मृतक के मुंह पर पत्थरों से वार किया। इन हमलों में संदीप यादव की मौत हो गई।  इसके बाद आरोपियों ने अभिषेक यादव की मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर मृतक को झाड़ी के पास लेटा कर कपड़े हटाकर उसके ऊपर पेट्रोल छिडक़ दिया और आग लगा दी ताकि उसकी पहचान छुपाई जा सके आग लगाकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले में घटना में प्रयुक्त आरोपी अभिषेक यादव की मोटर सायकल, घटना में प्रयुक्त आरोपी आनंद यादव की कार,  सभी आरोपियों के मोबाइल, घटना में प्रयुक्त किए गए पत्थर व अन्य साक्ष्य,  मृतक के कपड़े व सैंडल जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
इनकी रही भूमिका
मृतक की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी मे भूमिका:उनि नेहा मौर्य, उनि काशीराम झारिया, उनि संतोष बडग़ैया, सउनि सतीश जाटव,  बृजेन्द्र उरमलिया, केशव दुबे, जुबेर अली, प्र.आर. अंजनी मिश्रा , विजय सिंह, तेज प्रकाश  सिंह, शेख यूसूफ , अनिल विश्वकर्मा, अंकित दुबे , लखन पटेल आशीष आर्मो,  रामनरेश शुक्ला,  अजय तिवारी, आर अंचल सिंह,  दुर्गेश कुमार,  रजनीश तेकाम,  विशाल शिवहरे,  सोने सिंह,  सौरभ पटेल, आशीष पटेल, विवेक झारिया, रोहित पाटक , दीपक यादव, अभिषेक सिंह राजावत, नेहा भट्ट, शुभम कुमार सायबर सेल  पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं उनकी टीम के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

11 minutes ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

14 minutes ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

21 minutes ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

28 minutes ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

32 minutes ago

This website uses cookies.