कटनी। स्लीमनाबाद के कौंडिय़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर मकान गिराए जाने का मामला सामना आया है। मौके पर पुलिस बल पहुंचा। पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि एक खसरे के बटांकन के चलते यह स्थिति बनी लेकिन आरोपी पक्ष ने प्रक्रिया का पालन नहीं किया। दोनों पक्ष जमीन पर अपना दावा पेश कर रहे हैं। वहीं मकान गिराए जाने को लेकर फिलहाल पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मकान गिराए जाने के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। पीडि़त राजाराम कोल का मकान गिराया गया है। इसमें दो लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ मामला कायम किया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.