Categories: katni city news

Katni vijayraghavgarth news : काम करके लौट रहे युवक की सडक़ हादसे में चली गई जान

विजयराघवगढ़ थाना के अमहेटा गांव में ग्राम पंचायत के पास हुआ हादसा

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत अमेहटा गांव में ग्राम पंचायत के पास हुए सडक़ हादसें में एक युवक की जान चली गई। विगत देर शाम युवक रोज की तरह अमेहटा के निर्माणधीन प्लांट से काम करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके घटना के बाद युवक महुआ के पेड़ के पास जा गिरा।
घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया।  लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने बताया कि घटना में सोनू पटेल पिता राम प्रसाद पटेल(23)निवासी सकरी विजयराघवगढ़ की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज कर पीएम के बाद युवक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

20 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

21 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

21 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.