कटनी। विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत अमेहटा गांव में ग्राम पंचायत के पास हुए सडक़ हादसें में एक युवक की जान चली गई। विगत देर शाम युवक रोज की तरह अमेहटा के निर्माणधीन प्लांट से काम करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके घटना के बाद युवक महुआ के पेड़ के पास जा गिरा।
घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने बताया कि घटना में सोनू पटेल पिता राम प्रसाद पटेल(23)निवासी सकरी विजयराघवगढ़ की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज कर पीएम के बाद युवक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
This website uses cookies.