कटनी सिटी डॉट कॉम। कटनी में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। पूरे जिले में दे अभी तक बारिश जारी है। जानकारी के अनुसार 53 मिमी वर्षा शाम 6:00 बजे तक रिकार्ड की गई है।कृषि विज्ञान केंद्र प्रतिरोध के ऑटोमेटिक वैधशाला में प्राप्त हुई है।
भीषण गर्मी और तेज धूप से रविवार को लोगों को राहत मिली है। आसमान में बादलों के आने से गर्मी का एहसास उतना नहीं हुआ, जितना पिछले दिनों हो रहा थी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 27.5 पर रहा है। मौसम में हल्के बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
इससे पहले लगातार तेज धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए थे। अधिकतम तापमान भी 41 से 42 डिग्री के बीच ही बना रहता था। आलम ये था कि रात 8 से 9 बजे तक गर्म हवाए चलती थी। दिन से लेकर रात तक लोग गर्मी से परेशान थे। इस बार नौतपा में उतना गर्मी का अहसास नहीं हुआ जितना कि जून महीने में हुआ है।दिन के समय आमतौर पर व्यस्त रहने वाली सड़कें वीरान नजर आती थी, दोपहर के समय लोग अपने ऑफिस और घरों से बाहर नहीं नहीं निकलते थे, बहुत जरूरी कार्य होने पर जो लोग सड़कों पर दिखाई देते थे, वे अपने सिर और चेहरे को कपड़े से ढके रहते थे। शाम तक गर्म हवाएं चल रही थी। वह इस बारिश ने लोगों को राहत दी है। जिलेभर में हुई इस बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर रौनक देखी जा रही है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.