कटनी। पानी में डूबने से एक बालक की मौत हो गर्ई। वह अपनी मां के साथ खेत गया था। वहीं पर बकरी चरा रहे बालकों के साथ खेलने लगा। इसी दौरान खेत में बने एक चौड़़े कुएं (इंदारा) में समा गया। यह घटना विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत कारी तलाई गांव में हुई। यहां 8 वर्षीय बालक की कुंए में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि गांव के खेत में कुंए में लवकुश पिता भूरा आदिवासी (08) निवासी पिपरिया कला थाना बरही की मौत हो गई। विजयराघवगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार बालक की मां पिछले कुछ दिनों से अपने भाई के यहां कारी तलाई में थी। उसका पिता कहीं बाहर काम करने गया था। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.