कटनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा
जो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एपस्टीन फाइल्स में हुई निर्दोष बच्चियों की मौत के विरोध में प्रदर्शन; केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग तेजकटनी, 8 मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने यहां कचहरी चौक से एक कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स में उजागर हुए अमानवीय कृत्यों और निर्दोष मासूम बच्चियों की हत्या के विरोध में आयोजित किया गया।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया ने इस मार्च का नेतृत्व किया। बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने हाथों में मोमबत्तियां और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग वाली तख्तियां लेकर भाग लिया।मार्च के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सौम्या राँधेलिया ने कहा, “एपस्टीन फाइल्स के खुलासे से पूरी मानवता शर्मसार हुई है।
इन फाइल्स में निर्दोष बच्चियों के साथ हुए क्रूर अत्याचारों का खुलासा हुआ है। दुर्भाग्य से, इनमें भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम भी बार-बार आया है, जिसमें ईमेल एक्सचेंज और मीटिंग्स का जिक्र है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें पद से हटाया नहीं गया है। महिला कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन करती रहेगी और मंत्री के इस्तीफे की मांग करती रहेगी।”उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि मानवाधिकारों और मासूमों की सुरक्षा का सवाल है।
संगठन न्याय की मांग को लेकर आगे भी सक्रिय रहेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ नेता राकेश जैन, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा, संगठन मंत्री प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, कमल पांडेय, संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल होतवानी, श्याम पहुजा, विनीत जायसवाल, मंगल सिंह, मुस्ताक भाई, श्याम यादव, अजय जैसवानी, राहुल पटेरिया, शशांक गुप्ता गोलू, अजय खटिक, सचिन गर्ग, सूर्यकांत कुशवाहा, अजय कोल, लता कनोजिया, मीनाक्षी वल्लवी, नीरा सोनी, मुमताज बानो, हेमा शर्मा, रश्मि अग्रवाल, मनीषा सोलंकी, लता खरे, प्रीति पांडे, तमन्ना पांडे, जितेंद्र गुप्ता, अभिषेक प्यासी, अनुराग दाहिया, हरीश यादव, देवांश बाजपेई, विजय मंगल चौधरी, रमेश अहिरवार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम महिला कांग्रेस की ओर से एपस्टीन मामले में न्याय और जिम्मेदारी की मांग का हिस्सा है,
जो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
