कटनी में नकली बीड़ी का बड़ा भंडाफोड़: कोतवाली पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में जाली सामान जब्त
अपडेट: मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी की जानकारी नहीं आई है, लेकिन जांच तेज गति से चल रही है।
अपडेट: मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी की जानकारी नहीं आई है, लेकिन जांच तेज गति से चल रही है।

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में नकली बीड़ी के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वेस्ट बंगाल की प्रसिद्ध बीड़ी निर्माता कंपनी अंजली ट्रेडिंग कंपनी के ब्रांड “कैलकुलेटर” की नकल कर बनाई जा रही जाली बीड़ियों की खेप पकड़ी गई।कार्रवाई के दौरान शहर के कई थोक व्यापारियों की दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में नकली बीड़ी के स्टॉक के अलावा इंडोनेशिया की प्रतिबंधित ब्लैक सिगरेट के सैकड़ों पैकेट भी बरामद किए गए।
भारत में इन ब्लैक सिगरेटों की बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है।लीगल एडवाइजर की मौजूदगी में हुई कार्रवाईकंपनी के लीगल एडवाइजर कुनाक कुमार घोष की मौजूदगी में कोतवाली थाना पुलिस ने यह छापेमारी की। घोष ने बताया कि अंजली ट्रेडिंग कंपनी “कैलकुलेटर” ब्रांड नाम से बीड़ी का उत्पादन करती है, लेकिन कटनी में कुछ असामाजिक तत्वों ने कंपनी के ब्रांड, लोगो और मोनोग्राम का गलत इस्तेमाल कर नकली बीड़ियां बनाकर बाजार में बेच रही थीं।
उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट पहले ही सख्त निर्देश दे चुके हैं। कोर्ट ने ऐसे कारोबार पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद कटनी में यह गैरकानूनी धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा था।शिकायत मिलने पर कुनाक कुमार घोष स्वयं कटनी पहुंचे और जिले के एसपी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की गई।
क्या-क्या बरामद हुआ?अंजली ट्रेडिंग कंपनी के “कैलकुलेटर” ब्रांड की नकली बीड़ियों की भारी मात्राइंडोनेशिया की प्रतिबंधित ब्लैक सिगरेट के बड़े पैकेटपुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।यह कार्रवाई न सिर्फ उपभोक्ताओं को नकली और घटिया उत्पादों से बचाने में मददगार साबित होगी, बल्कि ब्रांड मालिकों के अधिकारों की भी रक्षा करेगी। पुलिस का कहना है कि जांच में यदि बड़े स्तर का सिंडिकेट सामने आया तो और छापेमारियां की जाएंगी।
अपडेट: मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी की जानकारी नहीं आई है, लेकिन जांच तेज गति से चल रही है।
