दिनांक: 08 अप्रैल 2026कटनी — क्रिकेट सट्टेबाजी पर सख्ती बरतते हुए कटनी पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन लिफ्ट” के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे एवं उनकी टीम ने गोवा से चार नामी सटोरियों को गिरफ्तार कर कटनी लाया है।
गिरफ्तार आरोपी:जयपालपिंका आडवानीबंटीसुनीलमाधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे के अनुसार, ये आरोपी कटनी के अलावा कल्याण, जयपुर और गोवा में भी ब्रांच चला रहे थे। वे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार कर रहे थे। पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।अब तक की कार्रवाई:ऑपरेशन क्लीन लिफ्ट के तहत अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इनमें शामिल हैं:कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार:पंकज उर्फ हेमन्त (34 वर्ष, नई बस्ती)विक्की पुरुषवानी (40 वर्ष, संत नगर)आजाद अहमद (पुरानी बस्ती)साजिद अली (ईश्वरी पुरा)राम निषाद (35 वर्ष, जगमोहन दास वार्ड)विजय मूलचंदानी (माधवनगर)माधवनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार:संजय सोमवानी (42 वर्ष, कैरिन लाइन)मुकेश दौलतानी (48 वर्ष, एडीएम लाइन)जय इसरानी (45 वर्ष, शुभ सिटी)गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस मुख्य सट्टा मास्टरमाइंड और ऑनलाइन आईडी संचालकों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है।पुलिस का संकल्प:कटनी पुलिस क्रिकेट सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी को सट्टेबाजी की कोई सूचना हो तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचित करें।
सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
कटनी पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि ईद के मौके पर यातायात नियमों…
अतिक्रमणकारियों के रसूख को चुनौती देने के संदेश के रूप में देखी जा रही है।…
यह व्यवस्था श्रद्धालु जनों की सुविधा के साथ-साथ पूरे शहर के सामान्य यातायात को सुचारू…
यह जनसुनवाई जिला प्रशासन की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता को…
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशीले…
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर अपराधों में…
This website uses cookies.