Categories: katni city news

katni news:महापौर श्रीमती सूरी ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड का निरीक्षण कर वार्डवासियों को दिया जलभराव समस्या समाधान आश्वासन

सुगम जल निकासी हेतु नाली एवं रोड़ निर्माण का तैयार करें प्रस्ताव – महापौर श्रीमती सूरी

महापौर श्रीमती सूरी ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड का निरीक्षण कर वार्डवासियों को दिया जलभराव समस्या समाधान आश्वासन

सुगम जल निकासी हेतु नाली एवं रोड़ निर्माण का तैयार करें प्रस्ताव – महापौर श्रीमती सूरी

कटनी।। नगर विकास के साथ-साथ नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सदैव तत्पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा मंगलवार को लाल बहादुर शास़्त्री वार्ड पन्ना मोड, पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बस्ती का औचक निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुई।।
महापौर ने मौजूद अधिकारियों को जल निकासी की सुविधा हेतु नाली का प्रस्ताव तैयार करानें के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शकुंतला सोनी क्षेत्रीय उपयंत्री अश्विनी पांडेय सहित स्थानीय नागरकों की मौजूदगी रही।  नागरिकों को निगम प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को परखनें पहुंची महापौर श्रीमती सूरी को निरीक्षण के दौरान सरला नगर के निवासी श्री सोहनलाल श्रीवास्तव नें बताया कि नाली से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होने  के कारण क्षेत्रीय जनों का आवागमन भी प्रभावित होता है। नागरिकों की समस्या से अवगत होकर महापौर श्रीमती सूरी द्वारा क्षेत्री उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय को सावित्री स्कूल से सोहनलाल श्रीवास्तव के घर तक नाली निर्माण कराये जानें का नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर नाली निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए।
  एफसीआई गोदाम मार्ग में जल निकासी की समस्या का होगा शीघ्र समाधान बिरसा मुण्डा वार्ड स्थित कृषि उपज मंडी से एफ.सी.आई गोदाम मार्ग में जलभराव के कारण आवागमन में होने वाली समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा क्षेत्रीय पार्षद नन्ही बाई गौटिया के साथ मीरा धाम कॉलोनी मार्ग का पैदल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनों द्वारा बताया गया कि पूर्व में निर्मित नालियां क्षतिग्रस्त होने तथा ढाल सही होने के कारण अतिवर्षा के दौरान मार्ग में घुटनों तक की पानी भराव की समस्या उत्पन्न होने से नागरिकों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित होता है। जिस पर महापौर श्रीमती सूरी द्वारा नागरिकों की इस गंभीर समस्या के निराकरण हेतु नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मौके पर उपस्थित उपयंत्री अश्विनी पांडेय को दिए गए। 
मथुरा धाम कॉलोनी में बनेगी डब्ल्यूबीएम रोड एवं नाली
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा मथुराघाम काॅलोनी के भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण की मांग किये जाने पर महापौर श्रीमती सूरी नें उपयंत्री श्री अश्वनी पांडेय को सुगम आवागमन हेतु डब्लयू बीएम रोड एवं जल निकासी की व्यवस्था हेतु नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार करानें के निर्देश दिए। उपरोक्त निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक दत्त, संजू गर्ग, समाज सेवी तुलाराम गोटिया, विक्की पांडेय, अजय पांडेय, डा. सुनील द्विवेदी, स्थानीय वरिष्ठ नागरिक श्री भगवानदास पटेल, पवन शर्मा, सुनील कुमार द्विवेदी, सूरज सोनी, अरुण गौतम, सोहनलाल श्रीवास्तव, संजय बर्मन, बृजभूषण पांडेय, भुवनेश्वर शर्मा, रजनीश सिंह, अंजनी मिश्रा, ब्रजभूषण पांडेय सहित अन्य स्थानीय गणमान्य जनों की मौजूदगी रही।

admin

Recent Posts

कटनी: परसेल गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

पुलिस किसी भी संभावित वजह का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही…

17 hours ago

मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल की सराहनीय पहल

यह पहल न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करती है, बल्कि मानवीय…

17 hours ago

कटनी में सड़क हादसा: बांधवगढ़ जा रहे 6 दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधा मोड़ हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा…

17 hours ago

रंगनाथनगर में देशी कट्टा लेकर घूम रहा दहशतगर्द गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

2 days ago

कटनी: ऑटोमोबाइल शोरूम में 15.87 लाख का गबन, दो कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप

इस मामले में आगे और अधिक रकम गबन होने की आशंका जताई जा रही है।

2 days ago

कटनी पुलिस का सख्त एक्शन: एक रात में 50 से अधिक वारंटी गिरफ्तार, आदतन अपराधियों पर पड़ा शिकंजा

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही…

2 days ago

This website uses cookies.