Mp cg news: सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद
अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि जवान ने सुसाइड क्यों किया
अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि जवान ने सुसाइड क्यों किया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पदस्थ सीआरपीएफ के एक जवान ने सुसाइड कर लिया। जवान ने खुद के सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
जवान के पास से 6 पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि उसमें क्या लिखा है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। जवान के सुसाइड की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, जवान का नाम निलेश कुमार गर्ग है। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला था। मौजूदा समय में वह इंजरम में 219 बटालियन में पदस्थ था।
सोमवार को रात ड्यूटी से कैंप वापस आया था। इसके बाद उसने देर रात गोलीमार कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड किस कारण से हुआ है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। देर रात जब कैंप में मौजूद जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो हड़कंप मच गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जवान के सुसाइड की खबर मिलते ही सीआरपीएफ के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि जवान ने सुसाइड क्यों किया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद श को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जवान के परिजनों को जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि जवान के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
रीठी के निटर्रा का निवासी जवान रीठी के निटर्रा का निवासी था। सोमवार को रात ड्यूटी से कैंप वापस आया था। इसके बाद उसने देर रात गोलीमार कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड किस कारण से हुआ है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है।
देर रात जब कैंप में मौजूद जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो हड़कंप मच गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जवान के सुसाइड की खबर मिलते ही सीआरपीएफ के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि जवान ने सुसाइड क्यों किया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद श को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जवान के परिजनों को जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि जवान के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
