MP Patwari Bharti 2023 Exam

MP Patwari Bharti 2023 : देर न करें अबकी बारी , बन जाएं पटवारी, मध्यप्रदेश में छह हजार से अधिक पदों पर भर्ती की सरकार ने कर ली तैयारी

मध्यप्रदेश के योग्य युवा बिल्कुल देर न करें। सरकार ने युवाओं को पटवारी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
मप्र कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा के पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब यह भर्ती 6 हजार 755 पदों पर होगी। इससे पहले जारी नोटिफिकेशन में 2 हजार 736 पदों पर पटवारी की भर्ती निकाली थी। पटवारी समेत कुल 7983 पदों पर भर्ती निकाली है।
5 जनवरी से होंगे आन लाइन आवेदन
यह भर्ती ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4 ) के तहत निकाली गई है उम्मीदवार 5 से 19 जनवरी 2023 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 24 जनवरी तक आवेदन में त्रुटि कर सकते हैं। यह परीक्षा 15 मार्च 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दो चरणों में होगी आयोजित
पहला चरण का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। दूसरे चरण का समय दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा।
यहां रहेंगे सेंटर
यह परीक्षा भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, सतना, खंडवा, नीमच, मंदसौर, सीधी, रीवा, सागर में आयोजित की जाएगी ।
यह है परीक्षा का मापदंड
आयु सीमा-18 से 40 साल। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
परीक्षा का सिलेबस
लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी। 100 अंकों के पेपर में सामान्य विज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे 100 अंक के पेपर में सामान्य ज्ञान और अभिरूचि, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता और सामान्य प्रबंधन से प्रश्न पूछे जाएंगे।

MP Patwari Bharti 2023 : देर न करें अबकी बारी , बन जाएं पटवारी, मध्यप्रदेश में छह हजार से अधिक पदों पर भर्ती की सरकार ने कर ली तैयारी

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

5 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

5 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

6 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.