निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बस स्टैंड, मुक्तिधाम परिसर एवं शिवाजी कॉलोनी का किया औचक निरीक्षण
इस मौके पर मुक्तिधाम विकास समिति के संस्थापक ख्यातिलब्ध साहित्यकार मनोहर मनोज, पत्रकार भवानी तिवारी सहित निगम अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
इस मौके पर मुक्तिधाम विकास समिति के संस्थापक ख्यातिलब्ध साहित्यकार मनोहर मनोज, पत्रकार भवानी तिवारी सहित निगम अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

गैस आधारित शवदाह गृह पुनः चालू कराने,करें आवश्यक कार्यवाहीजोन कार्यालय बस स्टैंड में आयोजित जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंअधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश कटनी (17 फरवरी) – निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार को बस स्टैंड जोन क्रमांक 1 के विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण उपरान्त जोन कार्यालय बस स्टैंड में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों के आवेदनों एवं समस्याओं पर सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सहायक यंत्री आदेश जैन, अनिल जायसवाल, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, पवन श्रीवास्तव सहित निगम के अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
समस्याओं का करें प्राथमिकता से निराकरणजोन कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों के आवेदनों एवं समस्याओं की निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण, पेयजल, साफ सफाई, सड़क नाली निर्माण, बिना अनुमति निर्माण सहित अन्य विभागीय समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन पर सुनवाई की गई।
बस स्टैंड की व्यवस्थाएं करें दुरुस्तनिगमायुक्त द्वारा बस स्टैंड सम्पूर्ण परिसर के पैदल निरीक्षण के दौरान निर्मित दुकानों आवंटन की स्थिति, यात्री प्रतीक्षालय, सुलभ शौचालय सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर सफाई एवं आवागामन व्यवस्था दुरूस्त करनें के की हिदायत स्वास्थ्य अमले को दी।
यात्री प्रतीक्षालय के निरीक्षण के दौरान आगामी ग्रीष्म ऋतु के पूर्व पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करनें के साथ ही परिसर के गढडों की फिलिंग करानें अव्यवस्थित खड़े ठेले टपरों को हाकर्स जोन में व्यवस्थित करनें, पुरानें टिकट काउंटर के समक्ष निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से पड़े कबाड़ को देखकर नाराजगी व्यक्त जी जाकर कबाड़ समाग्री जब्त करनें हेतु अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय बस ऑपरेटर राम जी पाण्डेय से संचालित होने वाली बसों, बस स्टैंड की व्यवस्थाओं आदि की भी विस्तार से जानकारी ली।शिवाजी कॉलोनी की सुविधाओं का लिया जाय
जानिगमायुक्त द्वारा निरीक्षण के अगले चरण में इंदिरा गांधी वार्ड स्थित शिवाजी कॉलोनी के मुख्य मार्ग का निरीक्षण स्थानीय पार्षद श्री ओमप्रकाश सोनी एवं निगम अधिकारियों की मौजूदगी में करते हुए नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। निगमायुक्त द्वारा कॉलोनी के नियमितीकरण की प्रक्रिया एवं जमा विकास शुल्क की जानकारी ली जाकर पुनः विकास शुल्क शिविर का आयोजन कर शासन नियमानुसार विकास कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
गैस आधारित शवदाह गृह का निरीक्षणनिरीक्षण के अगले चरण में निगमायुक्त द्वारा नदी पर स्थित मुक्तिधाम परिसर का भ्रमण करते हुए वहां निगम प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त बाऊण्डीवाल को दुरुस्त कराने, साफ-सफाई हेतु अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त द्वारा मुक्तिधाम परिसर में निर्मित गैस आधारित शवदाह गृह का ताला खुलवा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए इसे चालू करने में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदूषण मुक्त शवदाह गृह पुनः चालू कराया जाए इसके लिए और जानकारी एकत्रित कर कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया।
निगमायुक्त ने कहा कि शवदाह गृह का संचालन होने से शासकीय योजना क्रियान्वित होगी तथा मुक्तिधाम प्रदूषण मुक्त होगा। मुक्तिधाम विकास समिति अध्यक्ष अजय सरावगी ने आयुक्त सुश्री परिहार को निगम प्रशासन द्वारा कराये गये विकास कार्यो चिता शेड के पास पेपर ब्लॉक फ्लोरिंग कार्य सहित अन्य विकास कार्यो की जानकारी भी दी गई।
मुक्तिधाम के बाहर बस्ती मार्ग पर नाली में गंदगी और कचरा देखकर निगमायुक्त ने गहन नाराजगी जताते हुए स्थल की शीघ्र सफाई कराने तथा पानी निकासी की व्यवस्था हेतु क्षेत्रीय उपयंत्री पवन श्रीवास्तव को नाली का प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने ओमप्रकाश सरावगी निशुल्क विद्यालय पहुंचकर निर्धन बच्चों के लिये संचालित समाजसेवा के क्षेत्र में निशुल्क विद्यालय की व्यवस्थाओं सराहना की।
इस मौके पर मुक्तिधाम विकास समिति के संस्थापक ख्यातिलब्ध साहित्यकार मनोहर मनोज, पत्रकार भवानी तिवारी सहित निगम अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
