google1b86b3abb3c98565.html

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वंश स्वरूप वार्ड में किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर सख्ती बरती

0

जिससे शहर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठ रहे हैं।

जिससे शहर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठ रहे हैं।

कटनी, 10 मार्च 2026 – स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों के बीच कटनी नगर निगम की आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार (आईएएस) ने नगर की स्वच्छता को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रुख अपनाया है। मंगलवार सुबह उन्होंने वंश स्वरूप वार्ड के मुख्य मार्गों, बरगवां क्षेत्र, चंदी बस्ती सहित अन्य गलियों और बस्तियों का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और कचरा उठाव की स्थिति का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान चंदी बस्ती के चौराहे के पास खुली नालियां मिलने पर निगमायुक्त ने तत्काल सुरक्षा के मद्देनजर नालियों को कवर कराने के सख्त निर्देश दिए।

कुछ स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर उन्होंने स्वास्थ्य अमले को फटकार लगाते हुए कहा, “स्वच्छता नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने, कचरा समय पर उठाने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए।

क्षेत्रीय नागरिकों और व्यवसायियों से सीधा संवाद करते हुए निगमायुक्त ने अपील की कि अपने प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन रखें, कचरा इधर-उधर न फैलाएं और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने जोर देकर कहा, “नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जनसहयोग बेहद जरूरी है। सभी नागरिक निगम के प्रयासों में हाथ बंटाएं।”यह निरीक्षण दो शिफ्टों में चल रही सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के प्रयासों का हिस्सा है।

निगमायुक्त द्वारा वार्डवार नियुक्त अधिकारियों के माध्यम से रोजाना प्रातःकालीन निरीक्षण भी जारी है, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे।इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, प्रभारी हैड दरोगा तेजभान सिंह, स्वच्छता निरीक्षक और वार्ड दरोगा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।सुश्री तपस्या परिहार के नेतृत्व में कटनी नगर निगम स्वच्छता को लेकर लगातार सक्रिय है,

जिससे शहर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed