छात्र हित में NSUI की बड़ी जीत!अतिरिक्त फीस वसूली पर लगी रोक, सैकड़ों छात्रों को मिली राहत
प्रभावित छात्र-छात्राओं ने प्रशासन और NSUI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर हस्तक्षेप के कारण उन्हें आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल गई।
प्रभावित छात्र-छात्राओं ने प्रशासन और NSUI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर हस्तक्षेप के कारण उन्हें आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल गई।

दिनांक: 08 अप्रैल 2026विजयराघवगढ़ (कटनी) — विजयराघवगढ़ स्थित द्वारका प्रसाद आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में छात्रों से कथित रूप से एक हजार रुपये अतिरिक्त फीस वसूलने के मामले में NSUI ने छात्र हित में बड़ी जीत दर्ज की है।
NSUI प्रदेश सचिव अजय खटीक ने बताया पीड़ित छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से रखे जाने पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित कॉलेज के प्रबंधन को मौके पर तलब किया।
प्रशासन की सख्ती के बाद कॉलेज प्रबंधन को मजबूरन अतिरिक्त फीस वसूली पर तत्काल रोक लगानी पड़ी। साथ ही, जिन छात्रों के परीक्षा फॉर्म अतिरिक्त शुल्क के कारण लंबित थे, उन्हें बिना किसी बाधा के फॉर्म भरने की अनुमति दे दी गई।इस फैसले से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।NSUI का बयान:NSUI प्रदेश सचिव अजय खटीक ने कहा,“NSUI हमेशा छात्र हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहती है।
किसी भी प्रकार के शोषण को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। भविष्य में भी अगर छात्रों के साथ अन्याय होता है, तो NSUI इसी मजबूती से उनकी आवाज बनेगी।
”प्रभावित छात्र-छात्राओं ने प्रशासन और NSUI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर हस्तक्षेप के कारण उन्हें आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल गई।
