Old man set himself on fire in Mauganj Tehsil office, वृद्ध ने खुद को आग के हवाले कर लिया

Rewa News : मउगंज तहसील कार्यालय में वृद्ध ने खुद को आग के हवाले कर लिया

कटनीसिटी.काम।रीवा के मउ गंज तहसील कार्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक वृद्ध ने खुद को आग के हवाले कर लिया, इसके बाद आनन-फानन उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। जमीनी विवाद के चलते वह कई दिनों से परेशान है। उसी समस्या को लेकर वह 3अक्टूबर को तहसील कार्यालय गया था, जहां पर समस्या का निराकरण नहीं होने पर खुद के ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली।

, मऊगंज नगर परिषद वार्ड 15 के रहने वाले गंगा सोनी का अपने भाई के साथ न्यायालय में हिस्सा बंटवारे का केस चल रहा था और इस दौरान उन्होंने अपनी जमीन पर पीएम आवास का निर्माण कराया मगर भाई के साथ चल रहे केस के चलते उन्हें उनके पीएम आवास तक जाने के लिए रास्ता नहीं मिला और रास्ते की मांग को लेकर उन्होंने तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था परंतु उनकी रास्ते की मांग वहां भी पूरी नहीं हो सकी, जिस पर गंगा सोनी ने तहसील कार्यालय के भीतर ही खुद को आग के हवाले कर दिया।
घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया तथा आनन-फानन में तहसील में तैनात कर्मचारियों के द्वारा गंगा सोनी के ऊपर लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई तथा बाद में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उनकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

3 hours ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

3 hours ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

3 hours ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

3 hours ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

3 hours ago

This website uses cookies.