कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिस्तरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खुली खदान के पानी में गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में मातम का माहौल छा दिया है और खुली खदानों की लापरवाह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।घटना 28 मई की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बिस्तरा निवासी आशीष कोल (पिता: सुजीत कोल) खदान के पास गए थे, जहां अचानक वे पानी में गिर गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची।कई घंटों तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव खदान से बाहर निकाला जा सका। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की आंखें नम हो गईं।सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवालइस हादसे के बाद ग्रामीणों ने जिले की खुली खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि यदि खदान के चारों ओर पहले से मजबूत फेंसिंग, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगे होते, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।
ग्रामीणों और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि:जिले भर की सभी खुली खदानों का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए।खतरनाक खदानों के आसपास टार फेंसिंग, मजबूत बैरिकेडिंग और पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाए जाएं।बच्चों एवं युवाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे क्षेत्रों को पूरी तरह से सील किया जाए।लोगों का स्पष्ट कहना है कि अब सुरक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो प्रशासन और खदान मालिकों के खिलाफ सख्त आंदोलन किया जाएगा।परिवार के प्रति संवेदना
आशीष कोल के आकस्मिक निधन से शोकाकुल परिवार को पूरे क्षेत्र की गहरी संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। ईश्वर उन्हें इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई पुलिसकर्मी काम के बदले पैसे…
पुलिस टीम को मिली सराहना* इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, उपनिरीक्षक…
रीठी पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शव की शिनाख्त और मौत के…
यह नियमित निरीक्षण लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित…
यह प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीण नागरिकों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में…
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधियों पर सख्ती और आम नागरिकों की सुरक्षा…
This website uses cookies.