कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना के बावजूद, कुठला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और केवल मारपीट की एनसीआर दर्ज कर मामले को दबाने की कोशिश की।
न्याय की उम्मीद में पीड़िता ने हार नहीं मानी और कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. संतोष डेहरिया को अपनी आपबीती सुनाई।
अधिकारियों की सख्ती से जागी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए और मीडिया द्वारा इसे प्रमुखता से उठाए जाने के बाद, पुलिस ने आखिरकार कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक और एएसपी की सक्रियता के चलते पीड़िता को अब न्याय की उम्मीद जगी है।
सवालों के घेरे में कुठला थाना
सवाल यह उठता है कि जब पीड़िता ने स्पष्ट रूप से छेड़छाड़ की शिकायत की थी, तो कुठला थाना पुलिस ने शुरुआत में एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल एनसीआर क्यों काटी? इस लापरवाही ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया का बयान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने मीडिया को बताया:
“मामले की गंभीरता और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुठला थाना प्रभारी से यह भी पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने प्रारंभ में एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की।”
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की जा रही है।
ग्रामीणों को लगता है कि जनहित की संपत्ति की रक्षा में प्रशासन की भूमिका कमजोर…
पुलिस और प्रशासन ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई का संकल्प जताया है।
यह पर्व न केवल मां की आराधना का माध्यम है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत…
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा लापरवाही…
कटनीवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा…
This website uses cookies.