नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए।
यह 2025 में उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान रक्षा उत्पादन, परमाणु ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन और व्यापार क्षेत्र में कई बड़े समझौते होने की संभावना है।
लेकिन इस राजनयिक दौरे के साथ ही एक बार फिर चर्चा में है पुतिन की लौह-सी फिटनेस और उनकी ‘मजबूत पुरुष’ वाली छवि।
73 साल की उम्र में भी पुतिन दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शुमार हैं, जो अपनी शारीरिक फिटनेस को ब्रांड की तरह इस्तेमाल करते हैं।3,200 डॉलर का ट्रैकसूट, शर्टलेस फिशिंग और जूडो ब्लैक बेल्ट2015 में तत्कालीन रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव के साथ जिम की जो तस्वीरें जारी की गई थीं, उनमें पुतिन इतालवी लग्ज़री ब्रांड Loro Piana का ट्रैकसूट पहने थे, जिसकी कीमत उस वक्त करीब 3,200 अमेरिकी डॉलर (आज के हिसाब से करीब 3 लाख रुपये से ज्यादा) थी।
इसके अलावा साइबेरिया में शर्टलेस घुड़सवारी, भालू के साथ तस्वीरें, आइस हॉकी खेलते हुए, गहरे समुद्र में डाइविंग और जूडो में ब्लैक बेल्ट – पिछले 25 सालों में पुतिन ने जानबूझकर ऐसी सैकड़ों तस्वीरें रिलीज की हैं, जिन्हें पश्चिमी मीडिया “माचो कल्ट” या “स्ट्रॉन्गमैन इमेजरी” कहता रहा है।
रूस के अंदर यह छवि बेहद लोकप्रिय है और इसे “पुतिन – रूस का असली मर्द” के तौर पर प्रचारित किया जाता रहा है।
इस दौरे से दोनों देशों के बीच रिश्तों में नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है, तो वहीं पुतिन एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि उम्र उनके जोश, फिटनेस और कूटनीतिक ताकत के आगे बस एक नंबर है
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.