Rewa News: ट्रक ने कई बसों को मारी टक्कर, कलवारी के पास हादसा,मची अफरातफरी

रीवा, कटनी सिटी.काम।मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रीवा प्रयागराज मार्ग नेशनल हाईवे एनएच-30 कलवारी सड़क ग्राम कलवारी में आज सुबह 5.30 बजे एक सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें
यहां एक ढाबे पर खड़े करीब आधा दर्जन वाहनों को पास से निकल रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 4 बसों सहित 2 छोटे वाहन उसकी चपेट में आ गए. ट्रक की टक्कर होने के कारण सभी वाहन पलट गए और बसों को ठोकर मारने के बाद ट्रक ढाबे के बाहर संचालित एक दुकान में जा घुसा। हादसे के वक्त दुकान संचालक ढाबे में खाना खा रहा था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार दरअसल, प्लाइवुड से लोड ट्रक प्रयागराज की ओर जा रहा था, तभी कलवारी मोड़ के समीप एक ढाबे में खड़े वाहनों को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ढाबे के बाहर खड़ी चार बसों के साथ ही अन्य वाहन उसकी चपेट में आ गए. बड़ी दुर्घटना हो गई, हालांकि, घटना में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार आसपास के रूट में चलने वाली बसें रात में कलवारी स्थित ढाबे पर रुकती हैं तथा सुबह वह फिर अपने रूट के लिए निकल जाती है। इन्हीं बसों को ट्रक ने अपनी चपेट में लिया है।

admin

Recent Posts

*कटनी: बाबू वंशस्वरूप वार्ड में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण, गुणवत्ता और वेंटिलेशन पर जोर*

समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…

11 minutes ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 hour ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

1 hour ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

1 hour ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

1 hour ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

1 hour ago

This website uses cookies.