नागौद पुलिस ने चंदन की लकड़ी चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 महिलाएं और 1 नाबालिग शामिल है।गिरफ्तार आरोपी:ईजुब पारदी पुत्र सकील धन, उम्र 20 वर्षराजू पारदी पुत्र सकीलथ उर्फ हुरहुर, उम्र 23 वर्षमकौआ पत्नी ईजुब पारदी, उम्र 19 वर्षअक्सेना उर्फ गुलगुली पत्नी अकौन सिंह पारदी, उम्र 22 वर्ष(सभी चार निवासी:
ग्राम पटेहरा, थाना कुठला, जिला कटनी)डई पारदी पत्नी चिलटू उर्फ सारंकी पारदी, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवरी, थाना बीजा डांडी, जिला मंडला1 नाबालिग आरोपीजब्त की गई सामग्री:चोरी का चंदन की लकड़ी (लगभग ₹1 लाख मूल्य)बाइक क्रमांक MP 21 ZE 7038आरी (लकड़ी काटने का औजार)थाना प्रभारी श्री अशोक पांडेय ने बताया कि आरोपी दिन के समय रुद्राक्ष की माला बेचने का बहाना बनाकर चंदन के पेड़ों की रेकी करते थे
और रात में उन्हें काट ले जाते थे। चोरी की गई लकड़ी को बाइक से डेरे तक लाकर महिलाएं उसे काट-छीलकर झाड़ियों में छिपा देती थीं।अपराध की श्रृंखला:आरोपियों ने पूछताछ में 7 चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। इनमें शामिल हैं:कचलोहा गांव (थाना नागौद) – 2 चोरियां (24 मई और 29 मई)थाना रामपुर बघेलान – 1 चोरीसिंहपुर क्षेत्र – 3 चोरियांबाबूपुर – 1 चोरीअमरपाटन थाना क्षेत्र – 1 चोरीकार्रवाई:पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर खैरा गांव के बाहर पारदी समुदाय के डेरे पर छापा मारा गया। आरोपी भागने की कोशिश में असफल रहे। उनकी निशानदेही पर झाड़ियों से चंदन की लकड़ी बरामद की गई।
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस अवसर पर साइबर सेल, विभिन्न थानों एवं जिला पुलिस मुख्यालय के कर्मचारियों सहित कई…
This website uses cookies.