बरही (कटनी) में सनसनीखेज चोरी: नकाबपोश चोरों ने मोबाइल शॉप की शटर तोड़कर 5-6 लाख का माल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
यह घटना स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है
यह घटना स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है

बरही (कटनी): बीती रात डोली मार्ग स्थित श्रद्धा मोबाइल शॉप में तीन नकाबपोश अज्ञात चोरों ने बेखौफ चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने दुकान का शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और 5 से 6 लाख रुपये कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
दुकान संचालक अजय गुप्ता उर्फ कंपू ने बताया कि चोरों ने मुख्य रूप से निम्नलिखित सामान चुराया:25 मोबाइल (रिपेयरिंग के लिए रखे हुए)6 नए स्मार्टफोन (ओप्पो, नथिंग, मोटरोला ब्रांड)20 पावर बैंक (एमआई)25 नेकबैंड10 स्मार्ट वॉच20 सेकंड हैंड मोबाइल20 हजार रुपये नकदमहत्वपूर्ण दस्तावेजचोरी की यह घटना मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे हुई।
चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और अपनी साथ लाई एक चादर घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।वारदात की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह बरही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
दोपहर में कटनी से डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम भी बुलाई गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटनादुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां साफ कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बरही पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
पुलिस की अपील: यदि किसी को इस वारदात या चोरों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत बरही थाने से संपर्क करें।
यह घटना स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
