Categories: Dharm Adhayatm

Shaniwar ko karen Shani Poojan : शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय, मिलेगी शनि देव की कृपा

शनिवार शनिदेव का दिन है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हमें कुछ उपाय करने चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा हम पर हो जाएगी। शनि देव के पूजन अर्चन से जीवन में सुख सृमद्धि आती है। इसलिए शनिवार को शनिदेव की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा हनुमान जी महाराज की पूजा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष है तो शनिवार के दिन किए गए कुछ उपायों से मुक्ति मिलती है। शनिदेव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की और सफलता हासिल करता है। साथ ही शनि पीड़ा से राहत मिलती है। इसके अलावा शनिदेव की कृपा से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
शनिवार के दिन करें पीपल की पूजा
पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। जो भी व्यक्ति शनिवार के दिन सूर्योदय के बाद पीपल की पूजा करने, जल अर्पित करने हुए तेल का दीया जलाने से शनि देव की कृपा हमेशा मिलती है। पीपल के पेड़ की पूजा से शनिदेव जल्द प्रसन्न होते हैं।
हनुमान जी की पूजा अवश्य करें
मंगलवार के अलावा शनिवार के दिन भी हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन हनुमान जी पूजा करने से शनिदेव की भी कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में शनिदेव की कृपा पाने और कुंडली से शनि दोष को खत्म करने के लिए हनुमान जी पूजा अवश्य करनी चाहिए। शनिवार के दिन विशेष रूप से हनुमान चालीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करें।
शनिवार को करें शनि का पूजन
शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा पाने और कुंडली से साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने लिए शनिदेव के मंत्रों और चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही संभव हो तो शनि मंदिर जाकर शनि चालीसा और आरती भी करें।

इन वस्तुओं के दान से दूर होती हैं समस्याएं
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पल का दान करना चाहिए। इससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। katnicity.Com इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

2 hours ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

2 hours ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

2 hours ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

2 hours ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

2 hours ago

This website uses cookies.