कटनी में रंग पंचमी का पर्व रंगों, अबीर-गुलाल और फूलों की बहार से जगमगा उठा शहर

भक्तों ने प्राकृतिक रंगों और फूलों से होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया

कटनी।शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां भक्तों ने पारंपरिक तरीके से होली खेली और आपसी प्रेम-सद्भाव का संदेश दिया।रंगनाथ मंदिर परिसर में फूलों की होली का रंगीन उत्सवरंगनाथ मंदिर में रंग पंचमी पर विशेष फूलों की होली का आयोजन हुआ, जो वृंदावन की तर्ज पर भक्तों को आकर्षित करता रहा। मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल की फुहारें बरसीं और फूलों से खेली गई होली ने पूरा वातावरण भक्ति-भाव से भर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बटुक, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए

।कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी, संजीव सूरी, कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, सुनील उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। भजन गायक संजू नाकरा सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति भजनों से मन मोह लिया। भगवान श्री कृष्ण और राधा की जीवंत झांकी ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।गरुणध्वज सेवा समिति के रामाधार गौतम, गणेशदत्त मिश्रा, भगवानदास माहेश्वरी सहित समिति सदस्यों ने सभी का आत्मीय आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिससे भक्तों का उत्साह और बढ़ गया।बाबाघाट हनुमान मंदिर में रंगोत्सव और होली मिलनश्री श्री 1008 श्री दक्षिणमुखी बड़े हनुमान जी मंदिर, बाबाघाट में भी रंग पंचमी धूमधाम से मनाई गई। यहां भक्तों ने भगवान हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली।

कार्यक्रम में आनंद जी महाराज, सतीश मिश्रा, बिहारी महाराज, राहुल सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। भजन प्रस्तुतियों के बीच भक्ति और उल्लास का माहौल छाया रहा। नगर निगम के सुरम्य पार्क क्षेत्र में भी रंगों की मस्ती देखी गई।कटनी जिले में रंग पंचमी ने धार्मिक और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण पेश किया।

भक्तों ने प्राकृतिक रंगों और फूलों से होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

admin

Recent Posts

कटनी जिले में अवैध रेत के खिलाफ पुलिस की सख्त जारी, पकड़ी एक ट्राली रेतकटनी।

जिला प्रशासन अवैध रेत परिवहन पर लगातार निगरानी रख रहा है।

18 hours ago

लाइनमैन दिवस पर कटनी में बिजली कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह

यह समारोह लाइनमैनों के अथक परिश्रम, समर्पण और समाज के लिए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का…

2 days ago

This website uses cookies.