रंगों से सराबोर हुआ नगर निगम परिवार: पहली बार कटाए घाट के सुरम्य पार्क में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा।

कटनी ।होली के रंग-बिरंगे उत्साह और गुलाल की महक में डूबकर नगर निगम परिवार ने पहली बार भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कटाए घाट स्थित खूबसूरत सुरम्य पार्क में हर्षोल्लास और उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां सभी ने मिलजुलकर होली की खुशियां मनाईं।समारोह में महापौर प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, निगमायुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हर सिमरन कौर प्रीत, डीएफओ गर्वित गंगवार, एडीएम नीलाम्बर मिश्र, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, उपायुक्त शैलेश गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद और कर्मचारीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का सतरंगी संदेशकार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाते हुए रंगों की बौछार में झूमकर आनंद लिया। पूरे पार्क में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश छाया रहा। यह आयोजन न केवल होली के रंगों से लबरेज था, बल्कि प्रशासनिक एकता, टीम स्पिरिट और सकारात्मक ऊर्जा का जीवंत उदाहरण भी साबित हुआ।

महापौर प्रीति सूरी ने कहा, “होली का पर्व समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव बढ़ाने वाला महान अवसर है। ऐसे सामूहिक आयोजन हमें एक-दूसरे के और करीब लाते हैं।”कलेक्टर आशीष तिवारी ने अपने संबोधन में जोर दिया कि “कार्यस्थल पर ऐसे उत्सव सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सभी के बीच बेहतर तालमेल व सहयोग की भावना मजबूत बनाते हैं।

“निगमायुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि यह मुलताई नगर निगम परिवार का पहला ऐसा बड़ा होली मिलन आयोजन था, जिसने सभी को एक मंच पर लाकर खुशियां बांटीं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा।

admin

Recent Posts

कटनी में रंग पंचमी का पर्व रंगों, अबीर-गुलाल और फूलों की बहार से जगमगा उठा शहर

भक्तों ने प्राकृतिक रंगों और फूलों से होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया

18 hours ago

कटनी जिले में अवैध रेत के खिलाफ पुलिस की सख्त जारी, पकड़ी एक ट्राली रेतकटनी।

जिला प्रशासन अवैध रेत परिवहन पर लगातार निगरानी रख रहा है।

18 hours ago

लाइनमैन दिवस पर कटनी में बिजली कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह

यह समारोह लाइनमैनों के अथक परिश्रम, समर्पण और समाज के लिए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का…

2 days ago

This website uses cookies.