: जिले में अतिमहत्वपूर्ण (VVIP) एवं महत्वपूर्ण (VIP) व्यक्तियों के प्रवास के दौरान उनकी व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस कटनी द्वारा 110 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस लाइन कटनी में सुरक्षा उपकरण एच.एच.एम.डी. (Hand Held Metal Detector) एवं डी.एफ.एम.डी. (Door Frame Metal Detector) के संचालन संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जबलपुर बीडीडीएस टीम से एएसआई शंभू सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक अरुण द्विवेदी, प्रधान आरक्षक ललित कुमार एवं आरक्षक आशीष श्रीवास्तव (बीडीएस टीम, पुलिस मुख्यालय) द्वारा विस्तृत तकनीकी जानकारी एवं व्यवहारिक अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि व्हीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती। व्हीआईपी के निकट जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्य रूप से सघन जांच की जानी चाहिए।
डीएफएमडी एवं एचएचएमडी जैसे उपकरण आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनके माध्यम से संदिग्ध धातु वस्तुओं का पता लगाकर संभावित खतरे को टाला जा सकता है।
पुलिस-जन संवाद को और मजबूत करने, शिकायतों के त्वरित निपटान और न्याय प्रक्रिया को सशक्त…
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन जगहों पर खुली गड्ढों और खतरनाक जगहों पर…
पुलिस ने युवाओं को आगाह किया है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट से…
कटनी प्रशासन का संदेश: शांति बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
नोट: पुलिस प्रशासन का यह सक्रिय रवैया रात के समय भी यातायात अनुशासन बनाए रखने…
यह बैठक जिले में उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को उनके अधिकारों…
This website uses cookies.