Categories: Dharm Adhayatm

Budhwar ko Karen Ganesh ji ka poojan: जानिए क्यों बन गया बुधवार भगवान गणपति पूजन का दिन

भगवान श्री गणेश की बुधवार को पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। बुधवार के दिन गणपति की आराधना का बहुत महत्व है ‌। इसके पीछे पौराणिक मान्यताएं हैं।
पौराणिक मान्यता के अनुसार जब भगवान गणेश का जन्म हुआ था तो उस समय बुध देवता कैलाश में उपस्थित थे। बुध देव की उपस्थिति के कारण श्रीगणेश जी की आराधना के लिए वह प्रतिनिधि वार हुए यानी बुधवार के दिन गणेश जी पूजा का विधान बन गया।
बुधवार को भगवान गणेश की पूजा का भी विधान है अतः बुधवार का दिन को भगवान गणेश का दिन भी माना जाता है। यदि की व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है तो उसे बुधवार के भगवान गणेश की पूजा व व्रत करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है बुधवार के दिन कोई भी शुभ कार्य आरम्भ करना चाहिए।

गणेश जी के बारह नाम
गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।

ये भगवान गणेश जी के बारह नाम है। इन नामों का जप उचित स्थान पर बैठकर किया जाए तो यह उत्तम फलदायी है। जब पूरी पूजा विधि हो जाए तो कम से कम 11 बार इन नामों का जप करना शुभ होता है।
 बुधवार का व्रत
बुधवार का व्रत बुधदेवता की कृपा व आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति अपने घर में शांति तथा सर्व सुखों की इच्छा रखता है तो उसके बुधवार का व्रत करना चाहिए। बुधवार के व्रत में दिन व रात में एक ही बार भोजन करना चाहिए।
हरी वस्तुओं का उपयोग करें
इस व्रत के दौरान हरी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए – जैसे भोजन में हरी सब्जी, हरे रंग के वस्त्र इत्यादि। पूरे दिन का उपवास करने के बाद अंत में भगवान शिव की पूजा, धूप, बेल-पत्र आदि के साथ करनी चाहिए और बुधवार व्रत कथा सुनकर और बुधदेव की आरती के बाद प्रसारद ग्रहण करना चाहिए। प्रासरद में गुड़, भात और दही होना चाहिए और इस दिन भगवान को सफेद फूल चढ़ाने चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। katnicity.Com इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

4 hours ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

4 hours ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

4 hours ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

4 hours ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

5 hours ago

This website uses cookies.