Categories: katni city news

आंगनबाड़ी निर्माण राशि का दुरुपयोग सचिव को पड़ा महंगा, निलंबित

 कटनी। आंगनबाड़ी भवन निर्माण में राशि का दुरुपयोग करना सचिव को महंगा पड़ गया। इसमें वित्तीय अनियमितताओं के लिए दोषी नन्हवारा सेझा सचिव रामभरोस सेन को निलंबित कर दिया गया है। इनसे अब राशि की वसूली की  जाएगी।  इस संबंध में जिला सीईओ  गेमावत ने आदेश जारी कर दिया।   जनपद पंचायत बड़वारा में पदस्थ सचिव ग्राम पंचायत नन्हवारा सेझा, तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत धरवारा, विकासखंड ढीमरखेड़ा रामभरोस सेन को वित्तीय अनियमितता, आदेशों की अवहेलना किए जाने के फलस्वरूप जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम में निहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सेन का मुख्यालय जनपद पंचायत बड़वारा नियत किया है।  ये था मामला   ग्राम पंचायत धरवारा में वर्ष 2016-17 में दो आंगनवाड़ी भवन निर्माण स्वीकृत की गई थी।  इसमें निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत को अधिकृत किया गया था। जांच समिति द्वारा तत्कालीन सरपंच किशोरीलाल हल्दकार, सचिव रामभरोस सेन, ग्राम रोजगार सहायक व प्रभारी सचिव द्वय नरेंद्र हलदकार व राकेश रैदास द्वारा राशि आहरण किए जाने के बाद अभिलेखों में राशि का दर्ज होना नहीं पाया गया। इसलिए तत्कालीन सरपंच व तीनों सचिव प्रभारी सचिवों की प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता में संलिप्तता पाए जाने के कारण जिला सीईओ श्री गेमावत  द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई।  दुरुपयोग की गई राशि की होगी वसूली, नोटिस जारी  जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने नोटिस जारी कर तत्कालीन सरपंच किशोरीलाल हल्दकार से तीन लाख रुपए व तीनों सचिवों से एक- एक लाख रुपए वसूली के लिए नोटिस जारी किया है। संबंधितों के द्वारा नियत समय में समाधान कारक उत्तर प्राप्त नहीं होने एवं दुरुपयोग की गई राशि जमा नहीं किए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

21 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

21 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

22 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.