कटनी। कटनी जनपद की ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द में अवकाश में भी ठेकेदार को लाखों का भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव के उपसरपंच सहित पंचों व ग्रामीणों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को की है। शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप ग्राम के कैलवारा खुर्द में पदस्थ सचिव अंजना शुक्ला 20 अप्रैल से अपनी पुत्री की देखभाल के लिए पर है। उसी दिनांक से आज दिनांक तक पंचायत में आम जनता के कोई भी काम नहीं हो रहे हैं। EKYC-CM. हेल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए जब कहा जाता है तो यह कह देती है कि वह अवकाश पर हैं। इससे आम जन परेशान हैं। इसी बीच ठेकेदार को भुगतान के लिए यह नियम लागू नहीं हुआ। 25 अप्रैल को अंजना शुक्ला ने ठेकेदार 1,35234- का किसी सुरेश कुमार कुशवाहा नामक ठेकेदार को किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इसके पहले भी अंजना शुक्ला की की शिकायतें हैं। इनके ऊपर 108000- की वसूली भी है।
आंदोलन की राह पर ग्रामीण
ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि यदि समय रहते सचिव पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन की राह पर चले जाएंगे। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने इस संबं ध में साक्ष्य के रूप में छुट्टी के आवेदन की कॉपी और सचिव के द्वारा भुगतान किए जाने वाले बिल की कॉपी भी लगाई है। इसके साथ ही इस पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है यदि कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
इन्होंने कहा
रिवकरी की जांच करने वाले अधिकारी आरके तिवारी रिटायर हो चुके हैं। इन्होंने पूर्व सरपंच के घर पर बैठकर पूरी रिपोर्ट तैयार की है। रही बात पेमेंट की तो उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं है। – अंजना शुक्ला, पूर्व सचिव, ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द
इन्होंने कहा
मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है। इसकी जानकारी लेकर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.