Categories: katni city news

कटनी में स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 अधिकारियों को नोटिस, मांगा गया स्पष्टीकरण

कटनीसिटी.कॉम
कटनी में स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 अधिकारियों को नोटिस दिया है। इसके साथ ही अधिकारियों से स्पष्टीकरण गया है।
मामले में स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 अंतर्गत ओडीएफ प्लस घोषित ग्रामों के सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध न कराने पर जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे ने 6 अधिकारियों पर कार्रवाई की है।
इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों से दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब संतुष्टिपूर्ण न होने पर कार्रवाई प्रस्तावित करने की चेतावनी दी गई है। सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी संभाग लाजरूस किरकट्टा, प्राचार्य डाइट बीबी दुबे, सहायक संचालक मत्स्य विभाग अनीता चौधरी, डॉ. आरके सिंह पशु चिकित्सा सेवाएं, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र अभय जैन, नापतौल निरीक्षक माजिद खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जारी नोटिस में कहा गया है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 अंगर्तत मॉडल श्रेणी में ओडीएफ घोषित किए गए ग्रामों का सत्यापन कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही अंतर जनपदीय दल का गठन कर माडल श्रेणी में ओडीएफ प्लस घोषित ग्रामों का सत्यापन कर 7 दिवस के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने लेख किया गया और उसके बाद संबंधित कार्य को लेकर सभी अधिकारियों को स्मरण पत्र व उसके बाद अंतिम स्मरण पत्र भी जारी किया गया। सीईओ श्री गोमे ने जारी नोटिस में कहा है कि शासन द्वारा सत्यापन प्रतिवेदन तत्काल चाहा गया है लेकिन आप सभी के द्वारा प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया, जो वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना है और कार्य के प्रति अरूचि को दर्शाता है। साथ ही आपकी स्वेच्छाचारिता को भी दर्शाता है और पदीय कर्तव्यों के विपरीत होने के साथ ही कदाचरण की श्रेणी में भी आता है। जिसके लिए क्यों न आपके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। सीईओ ने सभी अधिकारियों को दो दिवस के अंदर अपने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं और जवाब संतुष्टिपूर्ण न होने व ओडीएफ प्लस ग्रामों का सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध न होने की स्थिति में अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करने की चेतावनी भी दी गई है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

11 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

11 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

11 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.