कटनी, 17 अगस्त 2025: विजयराघवगढ़ किले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान ध्वज संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। इस मामले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग (पीएचई) के अनुविभागीय अधिकारी को विजयराघवगढ़ एसडीएम द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।15 अगस्त को विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने ऐतिहासिक विजयराघवगढ़ किले में ध्वजारोहण किया। समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पीएचई के अनुविभागीय अधिकारी को सौंपी गई थी, जिसमें मंच व्यवस्था, माइक, प्रकाश व्यवस्था और साज-सज्जा शामिल थे। आयोजन के दौरान ध्वज संहिता का पालन न होने की शिकायत मिली, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया।विजयराघवगढ़ के एसडीएम ने इस उल्लंघन को लेकर पीएचई अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है और सात दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। ध्वज संहिता का उल्लंघन राष्ट्रीय प्रतीक के सम्मान के खिलाफ माना जाता है, और इस मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्टीकरण के आधार पर तय की जाएगी।
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…
This website uses cookies.