Categories: katni city news

विजराघवगढ़ के कारीतलाई के विकास की मांग

कटनीसिटी.कॉम।
विजयराघवगढ़ के कारी तलाई की स्थानीय नागरिकों ने विकास की मांग की है। जिले के विजयराघवगढ़ के कारी तलाई का स्थानीय लोगों के बार-बार मांग के भी विकास नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस संबंध में प्रय़ास किए जाने की मांग की है ताकि इस पर्यटन स्थल विकास किया जा सके। नागरिकों में स्वमेय पटेल, रुंजन सिंह, कामला यादव सहित अन्य ने बताया कि यह स्थान जिला मुख्यालय से महज 42 किलोमीटर दूर स्थित है ग्राम कारीतलाई। यहां पर 5वीं सदी का भगवान विष्णु वाराह का सबसे अद्भुत मंदिर है। यहां पर कल्चुरी, बौद्ध, जैन, गुप्तकालीन सहित अन्य काल की जानकारी मिलती है। मूर्तिकला का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। खुदाई में यहां बहुत शिलालेख मिले हैं जो आज भी रायपुर संग्राहालय, रानीदुर्गावती संग्राहालय जबलपुर, ग्वालियर सहित विदेशों में संरक्षित हैं। नागरिकों ने बताया कि यहां पर कल्चुरी महाराज लक्ष्मण राज के मंत्री भट्ट सोमेश्वर दीक्षित द्वारा विष्णु वाराह का मंदिर बनाए जाने के शिलालेख मिले हैं। 1897 की है श्वेत नरसिंह अवतार की प्रतिमा है। कारीतलाई 493 ईस्वी के अवशेष विद्यमान हैं। गोड़ों की प्राचनी बस्ती, विस्तीर्ण तालाब, प्राचीन पाठशाला, स्मारक, संग्रहालय शोभा बढ़ा रही हैं।
विजयराघवगढ़ के वार्ड क्रमांक दो में बजरी की जगह डाल दी मिट्टी नागरिक परेशान
पाइप लाइन के पानी से परेशानी
विजयराघवगढ़ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक दो के नागरिक बेहद परेशान हो रहे है। दरअसल नल जल योजना के वार्ड में पाइपलाइन डाली गई है। जिससे सडक पूरी तरह खराब हो गई थी। जिसके लिए वार्डवासियों ने कीचड़ से राहत पाने के लिए पार्षद से शिकायत की और बजरी डालने के लिए बोला गया था, लेकिन यहां बजरी की जगह मिट्टी डाल दी गई है। अब बारिश होने पर बजरी मिट्टी में गायब हो गई है, जिससे कीचड मच रहा है। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

10 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

10 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

11 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.