Categories: Uncategorized

कटनी नगरनिगम में लहराया भाजपा का परचम, मनीष पाठक ने संभालेंगे अध्यक्ष पद की कमान

कटनी सिटी न्यूज।कटनी नगरनिगम में भाजपा का परचम लहरा गया है। यहां पर मनीष पाठक अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। नगरनिगम कटनी सोमवार आठ अगस्त को भारी गहमागमही के बीच चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस भाजपा पार्षदों सहित निर्दलीय पार्षद व उनके समरर्थन मौजूद रहे। इस समय नगरनिगम में 45 पार्षदों में सर्वाधिक 27 भाजपा के हैं, 15 पार्षद कांग्रेस वंतीन निर्दलीय हैं। एमआईसी में दस सदस्यों का चयन होना था।  मनीष पाठक विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के परिवार के हैं।इससे पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के की पांच जनपदों में जनपद अध्यक्ष और नगरपरिषदों में भाजपा के परचम को लहराने में विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की भूमिका की सभी सभी स्थानों पर सराही गई थी।

इससे पहले तीन नामों की थी चर्चा 

इससे पहले नगर निगम अध्यक्ष के लिए राजनीतिक हल्कों में अब तक तीन नामों की चर्चाएं थीं।  इनके पहले अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष संतोष शुक्ला एवं मनीष पाठक का नाम चल रहा था। इसके अलावा जयनारायण निषाद व मथुरा तिवारी के नाम भी सामने आ रहे थे। आखिर रायशुमारी के बाद मनीष पाठक का नाम तय किया गया। अब नगर परिषद के बाद नगर निगम में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। वहीं बाद में बीजेपी की ओर से प्रत्याशी बनाए गए पार्षद मनीष पाठक नगर निगम के अध्यक्ष बन गए।अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनीष पाठक को 30 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संदीप राजाराम यादव को 15 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए 45 पार्षदों और एक महापौर पद का वोट मिलाकर 46 मत थे। इसमें एक मत रिजेक्ट हो गया है। कांग्रेस में पहले दो पार्षदों में अध्यक्ष पद के लिए फार्म लिया था। जिसमें संदीप राजराम यादव और मौसूफ अहमद का नाम था। बाद में मौसूफ अहमद ने अपना फार्म वापस ले लिया था।

अपील समिति का निर्वाचन

  अपील समिति का भी निर्वाचन किया गया। इसमें  स्थान पाने के लिए पार्षदों द्वारा प्रयास  किए जा रहे थे। अपील समिति में चार सदस्यों का चयन पार्षदों की सहमति से किया जाता है। यदि संभावित नामों पर सहमति नहीं बनी है तब वोटिंग से चयन किया  । अपील समिति की पदेन अध्यक्ष भी महापौर रही। वहीं नगर निगम अपील समिति के निर्वाचन हेतु 6 फार्म प्राप्त हुए सभी फॉर्म विधिमान्य होने से स्वीकृत किये गए। इनमें मथुरा तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, श्याम पंजवानी,  वंदना राजकिशोर यादव, फॅमिदा आफताब  व रमेश सोनी का नाम आया था। इसमें नाम वापसी का समय 4.15 मिनिट था। इसमें  रमेश सोनी जी ने अपना नाम निर्देशन पत्र लिया वापस। मतपेटी की गई सील।इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। अपील समिति नगर निगम में इस समिति के पास काफी पावर होते हैं। जानकारी के अनुसार  इस समिति को निगमायुक्त के आदेश को वीटो करने का भी अधिकार रहता है। इसमें  नगर निगम अपील समिति के निर्वाचन  के लिए  मथुरा तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, श्याम पंजवानी ,फॅमिदा आफताब को चुना गया।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

6 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

6 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.