कटनी सिटी.काम ।कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के तत्वावधान मे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटनी द्वारा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन 13 मार्च सोमवार को प्रातः 10ः00 बजे से किया जा रहा है।
अप्रेन्टिसशिप मेलामें कैलेडरीज रिफेक्ट्रीज कंपनी तथा देहली ऑटोमोबाईल कंपनी सम्मिलित होगी जिनमें रिक्त पदों की संख्या 02-02 एवं अन्य कंपनी के रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। रिक्त पदों हेतु शैक्षिक योग्यता दसवीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। योजना के तहत 8100 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेन्ड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटनी के प्राचार्य ने मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से आयोजन के दिन उक्त स्थान पर अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला में प्रतिभागिता हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.